फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   After High demand in festival season, Honda, Toyota and tata cars sales fallen in November 2019

ऑटो सेक्टर से उतरा त्योहारी सीजन का खुमार, Honda, Toyota और Tata कारों की गिरी बिक्री

Mon, 02 Dec 2019 02:38 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Dec 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
After High demand in festival season, Honda, Toyota and tata cars sales fallen in November 2019
Car sales India - फोटो : AmarUjala (फाइल)

त्योहारी सीजन के खत्म होते ही ऑटो सेक्टर में एक बार फिर से संकट के बादल छा गए हैं। नवंबर महीने में कारों की बिक्री के आंकड़े जारी हो चुके हैं। जिनमें मारुति के अलावा होंडा और टाटा मोटर्स की कारों की बिक्री में भी गिरावट देखी गई है। वहीं ह्यूंदै अकेली ऐसी कंपनी है, जिसकी कारों की बिक्री में साथ फीसदी का उछाल आया है।

विज्ञापन

होंडा कार्स बिक्री में 50.33 फीसदी की गिरावट

आंकड़ों के मुताबिक होंडा कार्स इंडिया की बिक्री में 50.33 फीसदी की गिरावट आई है। नवंबर महीने में होंडा की कारों की 6,459 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसली दौरान 13,006 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और डायरेक्टर राजेश गोयल का कहना है कि कंपनी जल्द ही BS6 वाहनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही हर मॉडल को नए उत्सर्जन मानकों में अपडेट किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा की 25 फीसदी बिक्री घटी

वहीं टाटा मोटर्स की बिक्री में भी 25 फीसदी की गिरावट आई है। नवंबर महीने में घरेलू बाजार में टाटा की गाड़ियों की 38,057 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल नवंबर माह में कुल 50,470 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि पैसेंजर व्हीकल्स की बात करें, तो उसमें 39 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं नवंबर में टाटा की 10,400 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल इस दौरान 16,982 यूनिट थी।
 

विज्ञापन

BS6 में अपग्रेड होने की तैयारी

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट मयंक पारीक का कहना है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के बाद पूरे सेक्टर में तेजी से गिरावट आई है। वहीं पूरा सेक्टर बीएस6 में अपग्रेड होने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स पेट्रोल और डीजल वाहनों को बीएस6 में अपडेट करने के लिये तैयार है। साथ ही आने वाले महीनों में नेक्स्न इलेक्ट्रिक, अल्ट्रोज और ग्रेविटास की लॉन्चिंग होगी।
 

टाटा कमर्शियल वाहनों की बिक्री गिरी

वहीं टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री भी घटी है। नवंबर 2019 में 19 फीसदी गिरावट के साथ कुल 30,588 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी दौरान 37,957 यूनिट्स थी। इसमें घरेलू बिक्री के अलावा निर्यात भी शामिल है। नवंबर में टाटा के कमर्शियल वाहनों की 2,931 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो पिछले साल 4,469 यूनिट्स था और इसमें 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
 

टोयोटा में 18.86 फीसदी की गिरावट  

होंडा और टाटा के अलावा जापानी कार कंपनी टोयोटा की गाड़ियों की भी बिक्री हुई है। टोयोटा की कुल बिक्री 18.86 फीसदी घटी है। नवंबर में 9241 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी दौरान 11,390 यूनिट्स की बिक्री हुई। घरेलू बाजार में 22 फीसदी की गिरावट के साथ टोयोटा की 8312 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो नवंबर 2018 में 10,721 यूनिट्स थी। कंपनी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एन राजा का कहना है कि अप्रैल 2020 में बीएस6 पर शिफ्ट होने से पहले हम अपने डीलर्स पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते हैं, जिसके चलते डीलर्स को कम इंवेंट्री दी जा रही है।
 

मारुति भी नहीं बची

इससे पहले Maruti Suzuki की बिक्री नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरकर 1,50,630 यूनिट्स पर पहुंच गई है। पिछले साल नवंबर में 1,53,539 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी के अनुसार Alto और WagonR समेत छोटी गाड़ियों की बिक्री में 12.2 फीसदी की कमी आई है। इसकी बिक्री पहले 29,954 थी जो गिरकर 26,306 पर पहुंच गई है। वहीं, Vitara Brezza, S-Cross, Ertiga जैसे वाहनों की बिक्री 1.3 फीसदी गिरकर 23,204 यूनिट्स पर पहुंच गई है।
 

अक्टूबर में बढ़ी थी सेल

हालांकि Swift, Celerio, Ignis, Baleno और Dzire जैसी गाड़ियों की बिक्री 7.6 फीसदी से बढ़कर 78,013 यूनिट्स पर पहुंच गई है। अक्तूबर महीने में Maruti ही नहीं लगभग सभी कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी।  मारुति की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4.5 फीसदी बढ़कर 1,53,435 यूनिट्स पर पहुंच गई थी जो सितंबर में महीने की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा है। यही वजह है कि त्योहारी महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी। 

ह्यूंदै ने मारी बाजी

वहीं हंयूदै अकेली कंपनी है कि जिसकी कारों की बिक्री नवंबर महीने में सात फीसदी तक बढ़ गई है। कंपनी के अनुसार नवंबर महीने में Hyundai कार की घरेलू बिक्री 44,600 यूनिट्स की है, जो कि पिछले साल 43,709 यूनिट्स थी। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि वर्ष 2019 में Hyundai Venue की बुकिंग एक लाख तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed