फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Advance Booking started of Honda City BS6 Engine, Know the specification, launch date and delivery

BS6 इंजन वाली नई Honda City की शुरू हुई बुकिंग, जानें डिलीवरी और बुकिंग राशि के बारे में!

Wed, 06 Nov 2019 12:05 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Nov 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Advance Booking started of Honda City BS6 Engine, Know the specification, launch date and delivery
Honda city Boot space

कुछ दिन पहले हमनें रिपोर्ट दी थी कि होंडा कार्स भारत में बीएस6 इंजन वाली अपनी पॉपुलर सेडान कार होंडा सिटी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि यह केवल इंजन अपग्रेड ही होगा। वहीं अब खबरें हैं कि नए इंजन वाली होंडा सिटी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। साथ ही, इस अपग्रेड के बाद अगले साल होंडा अपनी इस कार का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी डिलीवरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा कार डीलर्स ने अपग्रेडेड इंजन के साथ आने वाली होंडा सिटी की अनऑफिशिअली बुकिंग भी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक डीलर मात्र 21 हजार रुपये में बुकिंग शुरू कर रहे हैं। नए इंजन के साथ होंडा सिटी केवल पेट्रोल में ही आएगी। बीएस-6 मानक वाली होंडा सिटी को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी डिलीवरी इस महीने से शुरू हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं

एक डीलर के सूत्रों के मुताबिक नए इंजन के साथ होंडा सिटी 12 या 13 नवंबर तक डीलर्स के पास पहुंच जाएंगी। उनका कहना है कि इंजन के अलावा होंडा सिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल VX और ZX वेरियंट में ही 16 इंच के टायर मिलेंगे। डीलर के पास गाड़ी आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी शरू हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नई होंडा सिटी पर कंपनी कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं कर रही है।   
 

विज्ञापन

35 से 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी

फिलहाल होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये से लेकर 14.16 लाख रुपये तक है। वहीं होंडा सिटी जब बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च होगी, तो कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने इसकी कीमतों में 35 से 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
 

सरकार से मिला अप्रूवल

होंडा कार्स को पहले ही सरकार से बीएस6 उत्सर्जन मानक वाली 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाली होंडा सिटी का अप्रूवल मिल चुका है। बीएस6 मानक वाला फोर सिलेंडर 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि अभी इसके सीवीटी ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

चार वेरियंट में होगी लॉन्च

बीएस-6 इंजन वाली नई होंडा सिटी चार वेरियंट्स सिटी 1.5 SV MT,  सिटी 1.5 V MT, सिटी 1.5 VX MT, सिटी 1.5 ZX MT में आएगी। वहीं इसकी लंबाई 4,440 एमएंम, ऊंचाई 1,495 एमएम और चौड़ाई 1695 एमएम होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2,600 एमएम का होगा।
 

मिले ये खास फीचर

इसमें एलईडी डीआरएल, 15 इंच अलॉय व्हील्स, रिमोट लॉकिंग, इलेक्ट्रिक ORVMs, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑडियो सिस्टम और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा। वहीं इसके टॉप वेरियंट ZX में ऑटोमैटिक एलईडी लाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदराइट अपहोलस्ट्री और साइड एवं कर्टेन एयरबैग्स मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed