फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार चार्ज करने से 160 किमी चलेगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगा महंगी कारों वाला फीचर

Thu, 13 Jun 2019 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 13 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
22 kymco launched iflow electric scooter in india, priced at rs 90 thousand
22KYMCO Iflow Electric Scooter - फोटो : 22Kymco

ताइवान की ऑटो कंपनी 22KYMCO ने देश मे 3 नए स्कूटर लांच किए हैं। वहीं इनमें iFlow एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे पहली बार 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इस स्कूटर की खासियत यह है कि यह सिंगल चार्ज में 160 किमी की दूरी तय कर सकता है। वहीं यह स्कूटर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सपोर्ट करेगा।


 

बूट में दो हेलमेट रखने की जगह

22 kymco launched iflow electric scooter in india, priced at rs 90 thousand
22 KYMCO iFlow - फोटो : 22Kymco

iFlow स्कूटर में लगे एलईडी हेडलैंप्स और टेल लैंप्स जैसे फीचर को भारत में बनाया जाएगा, जबकि बैटरी और मोटर को चीन से मंगाया जाएगा। iFlow स्कूटर 6 रंगों रोग मैट ब्लू, फ्यूरी रेड, राइजिन ब्लैक, मून लाइट सिल्वर और व्हाइट डोव रंग मे मिलेगा। वहीं इसके बूट में दो हेलमेट रखे जा सकते हैं। बाइक में ब्लूटूथ और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। वहीं जिओ-फेंसिंग एप के जरिए स्कूटर की लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। स्कूटर में पहली बार खास हिल असिस्ट का फीचर भी मिलेगा, जिससे यह स्कूटर पीछे नहीं फिसलेगा। अभी तक यह फीचर महंगी कारों और एसयूवी में ही मिलता रहा है।      
 

टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा

22 kymco launched iflow electric scooter in india, priced at rs 90 thousand
22KYMCO-Product - फोटो : 22Kymco

वहीं स्कूटर में क्रूज और ड्रैग मोड के साथ रिवर्स असिस्ट मोड भी मिलेगा। सिंगल चार्जिंग में स्कूटर को 160 किमी की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह मात्र 0.4 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 2.1 KW की मोटर लगी होगी, जो 90 एनएम का टॉर्क देगी। इसमें हल्के वजन वाली लीथियम आयन बैटरी लगी हुई हैं, जिनका वजन 5 किग्रा होगा और मात्र 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाएंगी और केवल 30 सेकेंड में बैटरी बदली जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 90 हजार रुपये

22 kymco launched iflow electric scooter in india, priced at rs 90 thousand
22KYMCO Scooters - फोटो : 22Kymco

वहीं iFlow को नई दिल्ली, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद में 14 डीलरों के जरिए बेचा जाएगा। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ा कर 300 की जाएगी। वहीं इसे भिवंडी, हरियाणा के प्लांट में बनाया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत 90 हजार रुपये रखी है, जबकि पेट्रोल से चलने वाले दूसरे स्कूटर Like 200 की कीमत 1.30 लाख रुपये रखी है। वहीं 22KYMCO मोटर्स कंपनी अपनी दूसरी कंपनी 22Motors के जरिए देश में IONEX चार्जिंग नेटवर्क भी लगा रही है और हर शहर में 40 IONEX चार्जिंग प्वॉइंट्स होंगे।        
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed