{"_id":"6086c5c77fe0f97729591072","slug":"2021-honda-hr-v-suv-unveiled-new-honda-hrv-2021-interior-honda-hrv-2021-launch-date-in-india-honda-hrv-2021-mileage-honda-hrv-2021-features-honda-hrv-2021-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Honda HR-V हुई पेश: हाईब्रिड इंजन के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Honda HR-V हुई पेश: हाईब्रिड इंजन के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें बड़ी बातें
Mon, 26 Apr 2021 07:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
2021 Honda HR-V
- फोटो : Team-BHP
2021 Honda HR-V Unveiled : जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Honda HR-V (एचआर-वी) के न्यू-जेनरेशन मॉडल को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में पहली बार हाईब्रिड इंजन का भी विकल्प दिया है। यूरोप में इसकी बिक्री बहुत जल्द शुरू हो सकती है। होंडा साल 2022 तक यूरोपीय बाजार में बिकने वाले वाले अपने सभी प्रमुख कारों का इलेक्ट्रिक वर्जन उतार देगी।
2021 Honda HR-V
- फोटो : Team-BHP
2021 होंडा ने एचआर-वी में कूपे डिजाइन का इस्तेमाल किया है। पिछले मॉडल की तुलना में नई एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिमी ज्यादा है। लेकिन छत की ऊंचाई 20 मिमी कम है। इसमें दिए गए नए फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएलएस के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप, एग्रेसिव फ्रंट बंपर, चीसल्सड लुक वाला बोनट और स्पोर्टी फॉग लैंप असेंबली इसके लुक को काफी शानदार बनाते हैं।
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
कंपनी ने 2021 Honda HR-V एसयूवी का हाल ही में जापान में वर्ल्ड डेब्यू किया है। एसयूवी-कूपे जैसी डिजाइन वाली इस कार को कंपनी जापान और चीन में Honda HR-V (Honda Vezel) के नाम से बेचती है। बहुत जल्द इस क्रॉसओवर एसयूवी की तीसरी पीढ़ी को जापान में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नई एचआरवी को इस साल के आखिर तक भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री काफी बढ़िया क्वालिटी की है। कार की सीटों में अब स्प्रिंग्स की बजाए मैट का इस्तेमाल किया गया है। निर्माता के मुताबिक लंबे सफर के दौरान यह थकान को कम करता है। एसयूवी के साइज में कोई फर्क नहीं आया है। यह पिछले मॉडल जितनी ही बड़ी है। लेकिन एसयूवी में पहले की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों में 35 मिमी ज्यादा लेगरूम और कंधों के लिए ज्यादा स्पेस दिया गया है, जिससे पीछे की सीटों के यात्रियों को काफी आरामदायक सफर का एहसास मिलेगा।
विज्ञापन
2021 Honda HR-V
- फोटो : Team-BHP
कार के केबिन स्पेस बढ़ने के अलावा कार में और भी बहुत बदला सा नजर आता है। अब ड्राइवर की सीट 10 मिमी ऊंची हो गई है, कार की खिड़कियों से ज्यादा रोशनी अंदर आती है और एक्सटीरियर मिरर को थोड़ा नीचे कर दिया गया है। कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन रियर डोर हैंडल सी-पिलर पर दिए गए हैं, जो सामान्य तौर पर नजर नहीं आते और यह कार के कूपे स्टाइल में और इजाफा करती है। कार निर्माता का कहना है कि उन्होंने कार के कॉम्पैक्ट साइज को बनाए रखते हुए, खात तौर पर कार के केबिन स्पेस पर ध्यान दिया है।