{"_id":"60c853938ebc3e58b33c5cea","slug":"2021-force-gurkha-bs6-off-roader-suv-teased-before-launching-will-rival-mahindra-thar-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Force Gurkha: जल्द लॉन्च होगी यह दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, कंपनी ने किया एलान, Mahindra Thar से होगी टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Force Gurkha: जल्द लॉन्च होगी यह दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी, कंपनी ने किया एलान, Mahindra Thar से होगी टक्कर
Tue, 15 Jun 2021 12:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
2021 Force Gurkha
- फोटो : Facebook/VikramKanwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Force Motors (फोर्स मोटर्स) ने अपनी न्यू जेनरेशन ऑफ-रोडर एसयूवी Gurkha (गुरखा) को पिछले साल फरवरी में आयोजित 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इस एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। दरअसल, हाल ही में Force Gurkha एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। अब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि नई Force Gurkha जल्द ही बिक्री के लिए लॉन्च की जाएगी।
2021 Force Gurkha
- फोटो : Facebook/VikramKanwar
शानदार है लुक
Force Gurkha सेकंड जेनरेशन मॉडल की नई तस्वीरों को देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द ही इस एसयूवी को भारत बाजार में लॉन्च कर सकती है। ये एसयूवी नई तस्वीरों में भी वैसी ही लग रही है जैसा इसे पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। Force Gurkha की लेटेस्ट तस्वीर में जो मॉडल दिखाई दे रहा है उसमें ऑटो एक्सपो में पेश किए गए वर्जन जैसे ही डिजाइन और स्टाइलिंग देखने को मिली है। इसमें ऑटो एक्सपो में पेश की गई गुरखा के जैसी ही फेंडर-माउंटेड इंडिकेटर्स, सर्कुलर LED डीआरएल, सिंगल स्लैट ग्रिल, स्नोर्कल, फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ-साथ रूफ-माउंटेड लगेज कैरियर दिया गया है। नई Gurkha बीएस6 एसयूवी में नए हेडलैंप के साथ सर्कूलर डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा लोगो दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में आकर्षक फॉग लाइट्स के साथ रूफ कैरियर, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर) मिलता है जो इसे पहले के मुकाबले और शानदार लुक देते हैं।

We can totally understand your excitement! We're almost there! #comingsoon #forcegurkha #gurkha #forcemotors pic.twitter.com/xCeqfbZkjc
— Force Gurkha (@ForceGurkha4x4) June 13, 2021
2021 Force Gurkha
- फोटो : Facebook/VikramKanwar
दमदार फीचर्स
लीक हुई तस्वीरों में गुरखा एसयूवी ऑरेंज कलर में नजर आ रही है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में भी इसी रंग में पेश किया था। कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो में जो एसयूवी पेश की गई थी वह स्टैंडर्ड फोर्स Gurkha का कस्टमाइज्ड वर्जन है।

Force Gurkha BS6
- फोटो : Facebook/Saboo Brothers
सेफ्टी फीचर्स
इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स के लिहाज से कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), डुअल एयरबैग, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
इंजन
नई फोर्स गुरखा बीएस6 कार में 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp का पावर देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। यह एसयूवी एक दमदार ऑफ-रोडर होगी और इसमें 4x4 सिस्टम के साथ ऑफरोडिंग टायर मिलेंगे जो किसी भी मुश्किल रास्तों पर सरपट दौड़ सकती है।

Force Gurkha Auto Expo 2020
- फोटो : For Reference Only
कीमत और मुकाबला
चूंकि महिंद्रा नेक्सट-जेनरेशन थार को एक रोड-फ्रेंडली वाहन के रूप में पेश कर रही है, जो खरीदारों के एक बड़े समूह को आकर्षित करता है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नई थार से नई गुरखा किस तरह से मुकाबला करेगी। दोनों एसयूवी एक जैसे पसंद रखने वाले खरीदारों को लक्षित करते हैं। गुरखा को खास तौर पर हार्डकोर एडवेंचर की चाहत रखने वाले ड्राइवर पसंद करते हैं, जबकि थार खरीदारों के एक व्यापक और मिले-जुले वर्ग को अपील करता है। इसकी कीमत का खुलासा तो लॉन्चिंग के वक्त ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नई Gurkha बीएस6 एसयूवी को 10 से 15 लाख रुपये के बीच में लॉन्च कर सकती है।