Yamaha ने अपनी नई MT 03 बाइक पेश किया है। कंपनी ने नई MT 03 में कुछ कॉस्मेटिक और टेक्निकल किए गए हैं। आपको बता दें कि इस समय यामाहा कि YZF-R3 बाइक भारत में पहले से ही मौजूद हैं, और ऐसे में यदि MT 03 भी भारत में लॉन्च होती है तो यह कंपनी के 250-400cc सेगमेंट में मजबूत करने में मदद करेगी।
दमदार इंजन
2 of 4
2020 Yamaha MT-03 unveiled
- फोटो : Social
बात इंजन की करें तो बाइक में 321cc फोर वॉल्व, इंजन लगा है जो 41 bhp की पावर और 29.6 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड गियर बॉक्स से लैस है, बाइक में लगा इंजनं BS4 है या BS6 इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल है। यह वही इंजन है जो YZF-R3 को पावर देता है। यह इंजन बेहद रिफाइंड और पावरफुल है जो अपना असली दम ट्रैक पर दिखाता है।
स्पोर्टी लुक्स
3 of 4
2020 Yamaha MT-03 unveiled
- फोटो : Social
यामाहा MT-03 एक स्पोर्टी बाइक और इसका स्टाइल यूथ को लुभाने के लिए काफी है। बाइक में ट्विन LED डेटाइम दी गई हैं। इस बाइक का फ्रंट लुक और इसका फ्यूल टैंक एक दम नए डिजाइन में है। इसके अलावा इसमें ब्लैक एंड वाइट LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और यह पर कई सारी इंफॉर्मेंशन देखने को मिलती हैं। साइड से यह स्लीक और एयरोडायनैमिक है। इसके अलावा इसका रियर लुक्स में भी काफी नयापन देखा जा सकता है।
YZF-R3 पहले से मौजूद
4 of 4
2020 Yamaha MT-03 unveiled
- फोटो : Social
यामाहा ने हाल ही में नई YZF-R3 बाइक को भारत में लॉन्च किया था, यह बाइक MotoGP YZR-M1 बाइक से प्रेरित है। अपने एयरोडायनैमिक डिजाइन की वजह से यह बेहद किलर अंदाज में नजर आती है। नई यामाहा R3 321 cc, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन 2-सिलिंडर इंजन लगा है, जो 42 hp की पावर और 29.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS मिलता है।