फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   2020 mercedes-benz gls 450 4matic suv 2020 mercedes-benz gls 400d 4matic mercedes benz gls 2020 price in india mercedes benz cars in india

2020 Mercedes-Benz GLS भारत में लॉन्च, मिलते हैं कमाल के फीचर्स, जानें इसकी खूबियां

Wed, 17 Jun 2020 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Jun 2020 04:30 PM IST
सार

मर्सिडीज-बेंज की न्यू जेनरेशन लक्जरी एसयूवी कार Mercedes-Benz GLS भारत में लॉन्च कर दी गई है। भारत में यह कंपनी की सबसे महंगी कार है। जर्मनी के स्टटगार्ट शहर की कार निर्माता कंपनी की यह फ्लैगशिप एसयूवी है, जो अब भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

विज्ञापन
2020 mercedes-benz gls 450 4matic suv 2020 mercedes-benz gls 400d 4matic mercedes benz gls 2020 price in india mercedes benz cars in india
Mercedes-Benz GLS - फोटो : For Representation Only

विस्तार

नई GLS को कंपनी के चाकन प्लांट में स्थानीय रूप से एसेंबल किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान यह मर्सिडीज-बेंज इंडिया का तीसरा मॉडल है जिसे डिजिटल प्लेंटफॉर्म के जरिए लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने AMG C 63 (एएमजी सी 63) और AMG GT R (एएमजी जीटी आर) को वर्चुअली लॉन्च किया था। नई GLS का मुकाबला BMW X7 (बीएमडब्ल्यू एक्स7) जैसी कारों के साथ होगा। 
विज्ञापन

इंजन
नई GLS वेरिएंट्स- GLS 450 4MATIC और GLS 400 d 4Matic में लॉन्च की गई है और दोनों की एक्स-शोरूम कीमत 99.90 लाख रुपये रखी गई है। GLS 450 4MATIC में 6-सिलेंडर इन-लाइन इंजन दिया है जिसमें ईक्यू बूस्ट तकनीक मिलती है। यह इंजन 48-वोल्ट ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ स्टार्टर जनरेटर से लैस है। यह इंजन 362 bhp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा ईक्यू बूस्ट इस इंजन को अलग से 21 bhp का पावर और 250Nm का टॉर्क उपलब्ध कराता है। न्यू जेनरेशन GLS डीजल वेरिएंट GLS 400 d 4MATIC में 2.9 लीटर इन-लाइन 6-सिलेंडर ऑयल बर्नर इंजन दिया है जो 326 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डायमेंशन
GLS न्यू जेनरेशन अपने पुराने मॉडल की तलुना में ज्यादा बड़ी हो गई है। अब इसकी लंबाई 77 mm और चौड़ाई 22 mm बढ़ गई है। इसका व्हीलबेस भी 60 mm लंबा हो गया है। जिससे अब इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। वहीं कार के अंदर दूसरी पंक्ति पर बैठे यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी। इस एसयूवी में पहली बार 6-सीटर केबिन का ऑप्शन मिल रहा है, जिसमें दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए लक्जरी कैप्टन सीट्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

डिजाइन
फीचर्स की बात करें तो नई GLS में एक बोल्ड ऑक्टागनल ग्रिल के साथ मल्टीबीम LED हेडलैंप्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके हर हेडलैंप में 112 LEDs  और डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ तीन LED सेगमेंट्स दिए गए हैं। एसयूवी में फ्रंट एप्रॉन पर एक क्रोम-प्लेटेड अंडर-गार्ड के साथ बड़ा एयर इनलेट ग्रिल और बॉनट पर दो पावर डोम्स मिलते हैं। कार के रियर में टू-पीस LED टेललैंप्स के साथ एक तीन-डाइमेंशनल पैटर्न, एक सिंपल-लुक वाला रियर बंपर के साथ अंडरबॉडी क्लैडिंग, सिल्वर स्किड प्लेट और डुअल एग्जॉस्ट मफ्लर्स के साथ क्रोम बेजेल्स भी दिए गए हैं। इस एसयूवी पांच कलर ऑप्शन्स मिलते हैं, जिसमें कैवांसाइट ब्लू, सेलेनाइट ग्रे, हयासिंथ रेड, ओब्सीडियन ब्लैक और मोजावे सिल्वर शामिल हैं। 

इंटीरियर
इस एसयूवी में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सिग्नेचर, सिंगल यूनिट टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए स्पिल्ट स्क्रीन्स मौजूद हैं। नई कार में मर्सिडीज का लेटेस्ट जनरेशन MBUX सिस्टम के साथ ऑप्शनल रियर-सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, फिल्म, म्यूजिक और इंटरनेट एनजॉयमेंट के लिए दो 11.6 इंच डिस्प्ले दिए गए हैं। पहली बार इस एसयूवी में जेस्चर कंटोल्स मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी सिस्टम के तौर पर Mercedes Me कनेक्टिविटी सिस्टम मौजूद है जो कि जियोफेंसिंग के साथ आता है। 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के तौर पर कंपनी इसमें एक्टिव पार्क असिस्ट के साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ड्राइवर असिस्टैंट सिस्टम: ब्लाइंड स्पॉट-असिस्ट और एक्टिव ब्रेक असिस्ट, 9 एयरबैग्स, डाउनहिल स्पीड रेगुलेशन (DSR), ऑफ-रोड ABS और कार वॉश फंक्शन दिया है। 

एसयूवी की ऊंचाई घटा या बढ़ा सकते हैं
नई GLS में लेटेस्ट जेनरेशन ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, हीटेड सीट, 5-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरामिक सनरूफ और बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इस एसयूवी में 11 USB पोर्ट्स, दो वायरलेस चार्जर्स (पहली और दूसरी पंक्ति) मिलते हैं। रियर सीट को एक पुश बटन से फोल्ड किया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस को 2,400 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इसमें AIRMATIC सस्पेंशन्स दिए हैं जिससे एक बटन से इस एसयूवी की ऊंचाई बढ़ाई और घटाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed