फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 Mahindra Thar के नए दीवाने, इस पूर्व मुख्यमंत्री ने की जमकर तारीफ, तो आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

Mon, 05 Oct 2020 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
2020 mahindra thar suv news in hindi Ex Chief Minister Omar Abdullah praised 2020 Mahindra Thar, Anand Mahindra replied
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
महिंद्रा एंड महिंद्रा की न्यू जेनरेशन 2020 Mahindra Thar (2020 महिंद्रा थार) एसयूवी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। दो अक्तूबर को लॉन्च हुई महिंद्रा की यह बहुप्रतीक्षित एसयूवी लॉन्चिंग से पहले भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही थी। अब लॉन्च होने जाने के बाद भी इस एसयूवी की जमकर तारीफ हो रही है। इस बार इसके प्रशंसक है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री। एसयूवी का नया मॉडल अपने नए डिजाइन की वजह से पुराने मॉडल की तुलना में काफी मॉडर्न नजर आता है, जिसकी वजह से यह काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है। 
2020 mahindra thar suv news in hindi Ex Chief Minister Omar Abdullah praised 2020 Mahindra Thar, Anand Mahindra replied
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV with father Farooq Abdullah - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर लिखा, "नई महिंद्रा थार में पिताजी को घुमाने ले गया। क्या अद्भुत वाहन है! मुझे छोटी ड्राइव बहुत पसंद आई और इसे लंबी दूरी तक ले जाने का इंतजार नहीं कर सकता, जब बर्फबारी होती है और पहाड़ों में इसे ऑफ-रोड चलाऊं। टीम महिंद्रा का अभिवादन। जय हो आनंद महिंद्रा।" 
 
2020 mahindra thar suv news in hindi Ex Chief Minister Omar Abdullah praised 2020 Mahindra Thar, Anand Mahindra replied
Omar Abdullah driving 2020 Mahindra Thar SUV - फोटो : Twitter/@OmarAbdullah
उमर अब्दुल्ला द्वारा नई थार की तारीफ किए जाने पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी गदगद हो गए हैं। उन्होंने जवाब दिया, "आपकी ओर से यह कहा जाना, यह एक बहुत बड़ी बधाई है! मुझे पता है कि आप जो भी कार चलाते हैं, उसमें बहुत कुछ देखते हैं।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 mahindra thar suv news in hindi Ex Chief Minister Omar Abdullah praised 2020 Mahindra Thar, Anand Mahindra replied
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
इन दो तरह के लोगों के लिए SUV की दो सीरीज
थार के सेकंड जेनरेशन मॉडल में कुछ बहुत ही खास फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्री के आराम और सुरक्षा में इजाफा करते हैं। AX और LX के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध थार क्रमश: एडवेंचर और लाइफस्टाइल सीरीज हैं। AX यानी एडवेंचर सीरीज को ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए बनाया गया है, जबकि LX यानी लाइफस्टाइल सीरीज को अपने सेगमेंट में ज्यादा लग्जरी चाहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है। 
विज्ञापन
2020 mahindra thar suv news in hindi Ex Chief Minister Omar Abdullah praised 2020 Mahindra Thar, Anand Mahindra replied
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
थार का इंजन 
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया गया है। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें बीएस6 कंप्लाएंट 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed