फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Hector की कीमत में लॉन्च हुई Kawasaki Ninja ZX-10R, जानें क्या है कीमत

Tue, 27 Aug 2019 08:53 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 27 Aug 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
2020 Kawasaki Ninja ZX-10R Launched With New Colour
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Social

Kawasaki ने अपनी बाइक Ninja ZX-10R को नई कलर स्कीम के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। नया कलर ब्लैक ऐंड ग्रीन पेंट स्कीम के साथ है साथ ही इसमें गोल्ड हाइलाइट्स दिए गए हैं। जिसकी वजह से बाइक अब ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आती है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत।  

कीमत नहीं किये बदलाव

2020 Kawasaki Ninja ZX-10R Launched With New Colour
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Social

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस साल अप्रैल में Ninja ZX-10R को लॉन्च किया था। उस समय बाइक की कीमत 13.99 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन इस नए मॉडल की कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें सिर्फ नया कलर ही शामिल किया है। ग्राहकों की जरूरत और डिमांड को देखते कंपनी इस नए मॉडल को उतारा है।

अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक

2020 Kawasaki Ninja ZX-10R Launched With New Colour
2019 Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Social

नई Ninja ZX-10R  की कीमत इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। एक तरफ जहां इस बाइक की कीमत13.99 लाख रुपये वहीं Honda CBR1000RR की कीमत 16.41 लाख रुपये और BMW S1000RR की कीमत 18.05 लाख रुपए है। ऐसे में यह बाइक भारत में सबसे अफोर्डेबल सुपर स्पोर्ट बाइक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा बदलाव

2020 Kawasaki Ninja ZX-10R Launched With New Colour
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Social

जब इस साल अप्रैल नई कावासाकी Ninja ZX-10R को लॉन्च किया गया था तब इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसके नए इंजन को लेकर हुआ था। इसके नए इंजन में फिंगर फॉलोवर वाल्व एक्चुएशन का इस्तेमाल किया गया है। इससे बाइक का मास 20 प्रतिशत कम हो जाता है। नए इंजन से 3hp का एक्स्ट्रा पावर मिलता है यानी अब यह बाइक 203hp का पावर देती है। अब देखना होगा नए कलर स्कीम के साथ यह बाइक ग्राहकों को कितना लुभाती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed