Renault ने जब क्विड को भारतीय कार बाजार में लांच किया था तब शायद कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी की यह कार इतनी बड़ी हिट साबित होगी। क्विड अपने सेगमेंट की सबसे शानदार दिखने वाली हैचबैक कार है। क्विड को आये हुए अब काफी समय हो चुका है ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब नई क्विड पर काम कर रहीं है, फेसलिफ्ट क्विड को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया, आइये जानते हैं कब तक आ रही है यह कार भारत में...
एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी क्विड
टेस्टिंग के दौरान नजर आई फेसलिफ्ट रेनॉ क्विड पूरी तरह ढकी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस कार की फोटो आसानी से दिख जायेंगी। कार का डिजाइन काफी हद शंघाई मोटर शो में लॉन्च की गई Renault K-ZE इलेक्ट्रिक कार की तरह है। नई क्विड में इलेक्ट्रिक K-ZE की तरह स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन होगी, जिसमें ग्रिल के पास LED DRLs हैं। इस फ्रंट में काफी नयापन देखने को मिलेगा। साथ ही रियर डिजाइन में भी नए टेललेम्प्स और नया बम्पर मिलेगा। यानी इस बार नई क्विड में काफी कॉस्मेटिक बदलाव होंगे। इतना ही नहीं कार कैबिन भी पूरी तरह से बदल जायेगा। मौजूदा मॉडल की तरह नए मॉडल में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें K-ZE इलेक्ट्रिक कार की तरह नया अपहोल्स्ट्री ऑन्प्शन और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।
कब होगी लांच?
नई क्विड भी मौजूदा मॉडल की तरह 800सीसी और 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन में आएगी, दोनों ही इंजन बीएस-6 के मुताबिक होंगे। सोर्स की माने तो नई क्विड इस साल के अंत तक भारत में लांच की जा सकती है। जानकारी यह भी मिली है की कंपनी फेसलिफ्ट क्विड से पहले कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर और डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है।