फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए बदलावों के साथ आ रही है नई Renault Kwid, मारुति ऑल्टो और रेडीगो को मिलेगी चुनौती

Thu, 02 May 2019 12:21 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 02 May 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
2019 Renault kwid facelift to be launch in India by end of this year
2019 Kwid

Renault ने जब क्विड को भारतीय कार बाजार में लांच किया था तब शायद कंपनी को भी उम्मीद नहीं थी की यह कार इतनी बड़ी हिट साबित होगी। क्विड अपने सेगमेंट की सबसे शानदार दिखने वाली हैचबैक कार है। क्विड को आये हुए अब काफी समय हो चुका है ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब नई क्विड पर काम कर रहीं है, फेसलिफ्ट क्विड को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया, आइये जानते हैं कब तक आ रही है यह कार भारत में...

एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी क्विड

2019 Renault kwid facelift to be launch in India by end of this year
2019 Kwid

टेस्टिंग के दौरान नजर आई फेसलिफ्ट रेनॉ क्विड पूरी तरह ढकी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस कार की फोटो आसानी से दिख जायेंगी। कार का डिजाइन काफी हद शंघाई मोटर शो में लॉन्च की गई Renault K-ZE इलेक्ट्रिक कार की तरह है। नई क्विड में इलेक्ट्रिक K-ZE की तरह स्प्लिट हेडलाइट डिजाइन होगी, जिसमें ग्रिल के पास LED DRLs हैं। इस फ्रंट में काफी नयापन देखने को मिलेगा। साथ ही रियर डिजाइन में भी नए टेललेम्प्स और नया बम्पर मिलेगा यानी इस बार नई क्विड में काफी कॉस्मेटिक बदलाव होंगे। इतना ही नहीं कार कैबिन भी पूरी तरह से बदल जायेगा। मौजूदा मॉडल की तरह नए मॉडल में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें K-ZE इलेक्ट्रिक कार की तरह नया अपहोल्स्ट्री ऑन्प्शन और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।

कब होगी लांच?

2019 Renault kwid facelift to be launch in India by end of this year
2019 kwid
नई क्विड भी मौजूदा मॉडल की तरह 800सीसी और 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन में आएगी, दोनों ही इंजन बीएस-6 के मुताबिक होंगे। सोर्स की माने तो नई क्विड इस साल के अंत तक भारत में लांच की जा सकती है। जानकारी यह भी मिली है की कंपनी फेसलिफ्ट क्विड से पहले कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर और डस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed