फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 ऑल्टो Vs रेनो क्विड Vs डेटसन रेडी-गो में कौन सी कार है बेस्ट, पढ़ें तीनों का कंपैरिजन

Fri, 26 Apr 2019 11:33 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 26 Apr 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO, which car is best, read comparison
Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO

मारुति ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो का अपग्रेड लान्च किया है। नए अपग्रेड में ऑल्टो में कई नए सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं। ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड और डेटसन रेडी-गो से है। जानते हैं इन तीनों कारों में क्या हैं खासियतें...

 

एक्सटीरियर

Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO, which car is best, read comparison
Renault Kwid

ऑल्टो

इन तीनों ही कारों का अपना अलग-अलग स्टाइल है। नई ऑल्टो फेसलिफ्ट में ग्रिल को रिडिजाइन किया गया है और बंपर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही पुरानी ऑल्टो के मुकाबले नई ऑल्टो के साइड फेंडर्स में भी बदलाव किए गए हैं। लेकिन इन तीनों कारों में ऑल्टो ज्यादा मॉडर्न लग रही है।

रेनो क्विड

अपने बॉडी स्टाइल के चलते ऑल्टो क्विड मस्कुलर माइक्रो एसयूवी जैसी नजर आती है। एंट्री लेवल सेगमेंट की कार क्विड का लुक स्पोर्टी है और पहले ऐसी कार है जिसमें किसी फ्रेंच कार कंपनी ने हनीकॉम्ब ग्रिल और सी- शेप क्रोम ट्रिम में नए डिजाइन वाली हेडलाइट दी गई हैं।

डेटसन रेडी गो

डेटसन रेडी गो की बात करें, तो यह किसी टॉल बॉय जैसी दिखती है। इस सेगमेंट में पहली बार कार है, जो जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस सबसे ज्यादा है। रेडी में हैक्सागोनल ग्रिल मौजूद है। रैप-अराउंड स्टाइल के हैडलैंप्स, फॉक्स स्किड प्लेट के साथ स्टाइलिश बंपर, बूमरंग शेप वाली टेल लाइट्स और बाहर की तरफ निकला हुआ टेलगेट दिया गया है। रेडी गो का लुक यंगस्टर्स को अपील करता है।
 

इंटीरियर

Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO, which car is best, read comparison
Datsun redi-GO AMT

ऑल्टो

मारुति सुजुकी ऑल्टो में 796 सीसी का पेट्रोल इंजन आता है, जो 47 बीएचपी की पावर देता है। वहीं ऑल्टो में दिया गया नया इंजन बीएस-6 मानक वाला है। वहीं इसके केबिन में एयर-कॉन डक्ट के साथ डुअल टोन फिनिश और स्टाइलिश स्पीडोमीटर दिया गया है। इसके अलावा कार में नए फ्रंट और रिअर बोटल होल्डर दिए गए हैं। ऑल्टो के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट डॉक वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्ट प्ले डॉक सिस्टम फोन को टच इंटरफेस में बदल देता है। साथ ही कार में इस बार कीलेस एंट्री का फीचर दिया गया है।

रेनो क्विड

क्विड में पियानो ब्लैक केबिन के साथ प्रीमियम फील देने के लिए क्रोम लाइनिंग दी गई है। बजट कार होने के चलते क्विड में ज्यादा फीचर नहीं दिए गए हैं। वहीं इसे टॉप वेरियंट में 7 इंच का टचस्क्रीन मीडिया नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल लॉकिंग के साथ रिमोट कीलेस एंट्री और वन-टच लेन चेंजर इंडीकेटर दिया गया है।

रेडी-गो

रेडी-गो में ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। वहीं इसकी खास बात यह है कि इसमें बैठने के लिए काफी स्पेस दिया गया है। वहीं ज्यादा विजिबिलिटी के लिए इसमें बड़ा ग्लास एरिया दिया गया है। केबिन में अच्छा स्पेस मौजूद है। ऊंचाई की वजह से कार में अच्छा हैडरूम मिलेगा। इसमें चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो यहां टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की जगह सिंगल डिन म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। इसका बूट स्पेस 222 लीटर का है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

माइलेज

Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO, which car is best, read comparison
New Alto

ऑल्टो

नई मारुति ऑल्टो का माइलेज पहले के मुकाबले घटा है। नई ऑल्टो एक लीटर पेट्रोल में 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि पुरानी कार 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

क्विड

रेनो क्विड 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जबकि ऑटोमौटिक वेरियंट 24.04 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

रेडी-गो

रेडी-गो को लेकर कंपनी का दावा है कि यह कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
 

विज्ञापन

इंजन

Maruti Suzuki Alto Vs Renault Kwid Vs Datsun redi-GO, which car is best, read comparison
रनबीर कपूर

ऑल्टो में 796 सीसी का इंजन लगा हुआ है, जो 6000 आरपीएम पर 48 बीएचपी की पावर और 2500 आरपीएम पर 69 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

वहीं क्विड और रेडी गो में 796 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 5678 आरपीएम पर 53 बीएचपी और 4386 आरपीएम पर 72 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed