फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.67 लाख में मिल रही है 25 का माइलेज देने वाली कार, दाम बढ़ने से पहले खरीद लो अभी

Wed, 01 May 2019 09:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 01 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Best mileage cars in India 2019 with low price
Best mileage cars

पेट्रोल की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जो लोग कार से सफ़र करते हैं उनके मन में हमेशा यही ख्याल आता होगी की काश मेरी कार कम पेट्रोल में ज्यादा माइलेज दे। ऐसे में अगर आप भी एकऐसी ही कार की खोज में निकल पड़े हैं जो सस्ती भी हो और ज्यादा माइलेज भी दे तो यहां हम आपके लिए एक ऐसी ही गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं।


 

डेटसन रेडी-गो

Best mileage cars in India 2019 with low price
Redi-Go
  • डेटसन रेडी-गो
  • कीमत: 2. 67 लाख रूपये से शुरू
  • इंजन: 800cc
  • माइलेज: 25.17 kmpl
अपने स्पोर्टी डिजाइन की वजह से डेटसन रेडी-गो यूथ को ज्यादा पसंद आ रही है। इस कार में स्पेस बढ़िया है लेकिन कुछ हिस्सों में कॉस्ट कटिंग की गयी है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। रेडी-गो में 800सीसी का इंजन लगा है जो 54bhp की पॉवर देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगा है। वही एक लीटर में रेडी-गो 25.17 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। रेडी-गो की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 2. 67 लाख रूपये से शुरू होती है।
 
 

रेनो क्विड

Best mileage cars in India 2019 with low price
Kwid
  • रेनो क्विड
  • कीमत: 2.71 लाख रुपये से शुरू
  • इंजन: 800cc
  • माइलेज: 25.17  kmpl

रेनो क्विड अपने SUV टाइप लुक्स के लिए जानी जाती है। लुक्स और बढ़िया स्पेस के साथ-साथ यह कार काफी किफायती भी साबित होती है। इस कार में 800सीसी वाला इंजन लगा है जो 54bhp की ताक़त देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स लगा है। एक लीटर में क्विड भी 25.17 किलोमीटर की माइलेज देती है। क्विड की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.71 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में बेस्ट इन क्लास टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट नेविगेशन सिस्टम लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best mileage cars in India 2019 with low price
Alto
  • मारुति सुजुकी ऑल्टो
  • कीमत: 2.93 लाख रूपये से शुरू
  • इंजन: 800cc
  • माइलेज: 22.05 kmpl
नई ऑल्टो अपडेट होकर मार्किट में आ चुकी है साथ ही इसकी ज्यादा हो गई है क्योकि कार में एबीएस और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स जुड़ चुके हैं। इसके अलावा कार के लुक्स में भी मामूली से बदलाव किये गये हैं। इसके 800सीसी इंजन को BS-6  में अपग्रेड किया है, यह इंजन 48PS की पावर और 69Nm का टॉर्क देता करता है। कार में 5 स्पीड गियर बॉक्स लगा है। नई बीएस6 वाली ऑल्टो 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

नतीजा

Best mileage cars in India 2019 with low price
kwid

ये तीनों ही कारें अपने 800 सीसी सेगमेंट में काफी लम्बे समय से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं  हालाकिं मारुति की ऑल्टो अब ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आई है जबकि क्विड और रेडीगो में एयरबैग और एबीएस की कमी फिलहाल देखने को मिलती है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ही कारें जल्दी ही इन सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed