फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजाज की नई Avenger Street 160 ABS शोरूम पहुंची, देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Sat, 04 May 2019 11:51 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 04 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
2019 Bajaj Avenger Street 160 Deliveries Begin Priced At Rs 81,037
Bajaj Avenger Street 160

Bajaj की नई Avenger Street 160 ABS भारत में आ चुकी है। और यह अब बिक्री के लिए तैयार है। फिलहाल बाइक नागपुर में उपलब्ध है। Avenger Street 160 ABS की कीमत 81,037 (एक्स-शो रूम, नागपुर) रखी है। जल्द ही यह बाइक पूरे भारत में उपलब्ध करा दी जाएगी। Avenger Street 160 अब  Street 180 की जगह लेगी आइये जानते हैं इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स।

लुक्स

2019 Bajaj Avenger Street 160 Deliveries Begin Priced At Rs 81,037
Avenger Street 160
Avenger सीरिज में अब Street 160 एंट्री लेवल क्रूज़ बाइक है। बाइक का डिजाइन Street 180 जैसा ही है। कंपनी ने इसके डिजाइन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। सिर्फ इसके इंजन में ही बदलाब किये हैं। इसका इंजन, बाइक रेड और ब्लैक दो कलर्स में उपलब्ध है । इससे पहले Street 150 भी मार्केट में आ चुकी है लेकिन बाद में कंपनी ने उससे बंद कर दिया है।  
 

इंजन

2019 Bajaj Avenger Street 160 Deliveries Begin Priced At Rs 81,037
Avenger Street 160
बात इंजन की करें तो Bajaj Avenger Street 160 ABS में Pulsar NS160 वाला ही इंजन दिया है। इसमें 160.3 सीसी का सिंगल-सिलिंडर,4-वाल्व एयर कूल्ड इंजन लगा है जो 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 13.7 Nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक की माइलेज का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी

2019 Bajaj Avenger Street 160 Deliveries Begin Priced At Rs 81,037
Avenger Street 160
नई Avenger Street 160 के फ्रंट में सिंगल-चैनस ABS दिया गया है। जबकि इसके पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। आरामदायक राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्यूल शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इतना ही नहीं बाइक में Rear-Lift Protection सेंसर भी लगा है जिससे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिलती है। Avenger Street 160  के बारे बजाज की तरफ से अभी तक कोई official जानकारी नहीं मिली है। तस्वीरें और जानकारी हमरे सोर्स के जरिये मिली है।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed