हाल ही में बजाज की नई एवेंजर स्ट्रीट 160 ABS की एक्सक्लूसिव तस्वीरें लांच से पहले अमर उजाला की ऑटो टीम ने ही आपको दिखाई थी। और आज यानी शुक्रवार को बजाज ने नई एवेंजर स्ट्रीट 160 ABS को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक में 2 नए कलर्स को भी शामिल किया हैं। आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में तमाम जानकरियां।
Bajaj ने ABS के साथ लांच की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक, जानें क्या हैं खासियतें
कीमत और कलर्स
बजाज ने एवेंजर स्ट्रीट 160 ABS की कीमत 82,253 रुपये (एक्स-शो रूम) रखी है। जबकि इस समय एवेंजर 180 स्ट्रीट की कीमत 88,077 रुपये(एक्स-शो रूम) है, यानी यहां पर फर्क 5824 रुपये का है, लेकिन हमारे हिसाब से यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है और यहां पर एवेंजर 160 की कीमत थोड़ी कम होनी चाइये थी। यह दो नए कलर्स Spicy Red और Ebony Black में उपलब्ध होगी, दोनों ही कलर्स बेहद आकर्षित करने वाले हैं जोकि यूथ को पसंद आयेंगे।
इंजन डिटेल्स: बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160 ABS
पावर: 15PS@8500rpm
टॉर्क: 13.5Nm@7000rpm
गियर: 5 स्पीड
कर्ब वजन: 150 किलोग्राम
फ्रंट ब्रेक: 260mm डिस्क ब्रेक
रियर ब्रेक: 130mm ड्रम ब्रेक
फ्रंट टायर: 17 इंच
रियर टायर: 15 इंच
बात फीचर्स की करें तो सबसे पहले आपको बता दें कि इस बाइक में अब सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। यह बाइक रोडस्टर और क्रूजर बाइक का मिश्रण है। सीधे तौर पर इसे एक स्पोर्टी क्रूजर बाइक ही कहा जायेगा। वैसे कंपनी ने बाइक के लुक्स में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरफ यह एक बेहतर दिखने वाली बाइक है। फीचर्स के रूम में इसमें LED DRLs के साथ रोडस्टर डिज़ाइन हेडलैंप, बड़े इंसिग्निया के साथ नए ग्राफिक्स, लो एंड लॉन्ग प्रोफाइल, ब्लैक अलॉय व्हील्स और रबराइज्ड रियर ग्रैब शामिल किये हैं।