Aptera Motors (एप्टेरा मोटर्स) ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2025 में अपनी पहली प्रोडक्शन कार, एक इलेक्ट्रिक वाहन को प्रदर्शित किया है। इसकी खासियत यह है कि यह ईवी सोलर पावर (सौर ऊर्जा) से चलती है। इंटीग्रेटेड सोलर पैनलों वाली यह भविष्य की कार, दुनिया की पहली प्रॉडक्शन-रेडी सोलर पावर से चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो बिना प्लग इन किए भी प्रतिदिन 60 किलोमीटर तक की रेंज का वादा करती है। अमेरिका स्थित इस स्टार्टअप का कहना है कि उसे अब तक सोलर पावर से चलने वाली ईवी के लिए लगभग 50,000 बुकिंग मिल चुकी हैं। उम्मीद है कि यह जल्द ही सड़कों पर उतरेगी।
2 of 5
Aptera Solar Electric Car
- फोटो : Aptera
पावर और स्पीड
प्रदर्शन के मामले में, एप्टेरा सौर ऊर्जा से चलने वाली ईवी प्रतिस्पर्धी है। फ्रंट-व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक कार की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 198 बीएचपी तक का पावर प्रदान कर सकती है। यह लगभग 6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
3 of 5
Aptera Solar Electric Car
- फोटो : Aptera
देती सकती है कितना रेंज
एप्टेरा सोलर-पावर्ड इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन अनोखा है। यह दो सीटों वाला पॉड है जो बिना पंख वाली उड़ने वाली कार जैसा दिखता है। यह चार सोलर पैनल से लैस है, जिनमें से प्रत्येक हुड, डैश, छत और हैच पर स्थित है। ये पैनल 700 वॉट तक बिजली पैदा कर सकते हैं। स्टार्टअप का वादा है कि सोलर-पावर्ड ईवी एक बार चार्ज करने पर 643 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। सोलर पैनल एक घंटे से भी कम समय में ईवी को पूरी तरह से रिचार्ज करने में मदद कर सकते हैं। यह भी कहा गया है कि अगर अत्यधिक धूप वाली परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जाए तो इलेक्ट्रिक कार संभावित रूप से एक साल में 16,000 किलोमीटर से ज्यादा सोलर-पावर्ड ड्राइविंग दे सकती है।
4 of 5
Aptera Solar Electric Car
- फोटो : Aptera
ऐसे बनती है किफायती
तीन पहियों वाली इलेक्ट्रिक कार अपने आप में काफी हल्की है, क्योंकि इसे कार्बन फाइबर शीट मोल्डिंग कम्पाउंड से बनाया गया है। कार निर्माता के अनुसार, सोलर पावर से चलने वाली ईवी को पारंपरिक वाहनों के निर्माण के लिए आवश्यक पुर्जों के दसवें हिस्से से भी कम की जरूरत होती है। यह इटली के ट्यूरिन में पिनिनफेरिना के विंड टनल में विकसित एयरोडायनैमिक्स भी प्रदान करता है। परीक्षण के दौरान, इसने 0.13 का ड्रैग कोएफिशिएंट भी हासिल किया, जो ऑटोमोटिव उद्योग में एक रिकॉर्ड है।
5 of 5
Aptera Solar Electric Car
- फोटो : Aptera
एप्टेरा मोटर्स के सह-सीईओ क्रिस एंथनी ने कहा, "यह वाहन वर्षों के इनोवेशन और ऊर्जा-कुशल गतिशीलता की निरंतर खोज का प्रतीक है। CES हमारे दृष्टिकोण को साझा करने और दुनिया को एक स्वच्छ सौर ऊर्जा से चलने वाले भविष्य के निर्माण में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए एकदम सही मंच है।"