फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होंडा एक्टिवा ने पूरे किए 20 साल, भारत में लॉन्च हुई Honda Activa 20th Anniversary Edition, जानें कीमत

Fri, 27 Nov 2020 03:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition launched in india know price and details
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition - फोटो : Honda
Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (एचएमएसआई) की लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी एक्टिवा को भारत में लॉन्च हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने इस मौके पर उत्सव मनाने के लिए स्पेशल 20th Anniversary Edition Activa 6G (स्पेशल 20 एनिवर्सरी एडिशन एक्टिवा 6जी) लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक एक्टिवा स्कूटी के देश में दो करोड़ ग्राहक हैं। 
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition launched in india know price and details
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
कीमत 
Activa 6G के एनिवर्सरी एडिशन को दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और डीलक्स में उतारा गया है। गुरुग्राम में स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 66,816 रुपये और डीलक्स वेरिएंट की कीमत 68,316 रुपये है। 
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition launched in india know price and details
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
क्या है नया
एनिवर्सरी एडिशन Activa 6G वेरिएंट को नए मैट मैच्योर ब्राउन कलर में पेश किया गया है। यह रेगुलर एक्टिवा से ज्यादा आकर्षक दिखता है। इस पर 20th एनिवर्सरी लोगो और एक स्पेशल गोल्डन एक्टिवा लोगो मौजूद है। इसके अलावा एक्टिवा के इस खास एडिशन में ब्लैक स्टील व्हील्स दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition launched in india know price and details
होंडा एक्टिवा 6G - फोटो : For Representation Only
इंजन 
नए वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। होंडा एक्टिवा 6G में 109.51 cc फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक BS6 इंजन मिलता है। यह इंजन 5.73 kW पावर और 8.79 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। स्कूटर के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में 3 स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। 
विज्ञापन
Activa 6G 20th Year Anniversary Edition launched in india know price and details
Honda Activa 6G - फोटो : For Representation Only
एडवांस ग्लोबल टेक्नोलॉजी वाली स्कूटी
कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ आत्सुशी ओगाता ने कहा कि एक्टिवा का जन्म 20 साल पहले हुआ था, जब होंडा ने भारत के सपनों की ताकत को समझकर अपना पहला मॉडल एक्टिवा पेश किया था। तब से लेकर अब तक हर नई जेनरेशन के साथ होंडा एक्टिवा ने भारतीय ग्राहकों को समय से पहले की ग्लोबल टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed