{"_id":"68b6d61e86d46fc9c60d779d","slug":"2025-honda-elevate-suv-updated-with-new-interior-and-features-know-details-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Honda Elevate: 2025 होंडा एलिवेट एसयूवी हुई अपडेट, फेस्टिव सीजन से पहले नया लुक और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2025 Honda Elevate: 2025 होंडा एलिवेट एसयूवी हुई अपडेट, फेस्टिव सीजन से पहले नया लुक और फीचर्स
Tue, 02 Sep 2025 05:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:03 PM IST
सार
2025 होंडा एलिवेट अब नए इंटीरियर थीम, अपग्रेडेड ग्रिल और नए कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध। कंपनी ने इसमें नए इंटीरियर थीम, अपहोल्स्ट्री और कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं।
विज्ञापन
2025 Honda Elevate
- फोटो : Honda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Elevate (एलिवेट) को त्यौहारी सीजन से ठीक पहले अपडेट किया है। कंपनी ने इसमें नए इंटीरियर थीम, अपहोल्स्ट्री और कुछ खास फीचर्स जोड़े हैं। इन बदलावों से एसयूवी का लुक और फील दोनों ही और ज्यादा प्रीमियम हो गया है, जो बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा।
2025 Honda Elevate
- फोटो : Honda
नया ग्रिल और कलर ऑप्शन
होंडा ने इसमें नया 'अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल' दिया है, जिसमें 9 वर्टिकल स्लैट्स और मोटी क्रोम बॉर्डर है। यह पुराने फ्लोटिंग हॉरिजॉन्टल डिजाइन की जगह लेगा। यह ग्रिल अब सभी वेरिएंट्स के लिए ऐक्सेसरी के तौर पर मिलेगा, लेकिन Signature Black Edition (सिग्नेचर ब्लैक एडिशन) में यह स्टैंडर्ड रहेगा।
यह भी पढ़ें - Vintage Cars: उत्तर प्रदेश में अब MoRTH नियमों के तहत होगा विंटेज गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और नियम
इसके अलावा कंपनी ने नया क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर भी शामिल किया है। यह पहले केवल ब्लैक एडिशन में मिलता था, लेकिन अब सभी वेरिएंट्स में (SV पेट्रोल- मैनुअल को छोड़कर) उपलब्ध होगा। इस कलर की कीमत अन्य प्रीमियम कलर्स की तरह ही 8,000 रुपये अतिरिक्त रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Creta King Edition: ह्यूंदै क्रेटा के 10 साल पूरे, लॉन्च हुआ नया किंग एडिशन, जानें क्या है खास

इंटीरियर में बड़ा बदलाव
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव टॉप वेरिएंट Elevate ZX में हुआ है। इसमें अब नया 'आइवरी' कलर थीम दिया गया है। जिसमें सफेद लेदरेट सीट्स और सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड व डोर लाइनर्स मिलते हैं। इसके साथ अब एलिवेट में कुल तीन इंटीरियर थीम - टैन, ब्लैक और नया आइवरी उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - MLFF: गुजरात में शुरू होगा देश का पहला मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम, अब बिना रुके भर पाएंगे टोल

इसी वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और 7-कलर एंबियंट लाइटिंग का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं V और VX वेरिएंट्स में पहले जो शैडो बेज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री थी, उसे हटाकर अब ब्लैक फैब्रिक सीट्स और व्हाइट सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड दिया गया है। खास बात यह है कि Signature Black Edition में 7-कलर एंबियंट लाइटिंग अब स्टैंडर्ड फीचर बन गई है।
यह भी पढ़ें - Aurus Senat: 'चलता-फिरता किला' कहलाने वाली कार, जिसका पीएम मोदी और पुतिन ने किया इस्तेमाल
यह भी पढ़ें - Auto Sales: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री घटी, जीएसटी में बदलाव की उम्मीद में ग्राहक रुके, ऑटो कंपनियों को झटका

Honda Elevate
- फोटो : Honda Cars India
इंजन और परफॉर्मेंस
होंडा ने इस अपडेट में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। 2025 एलिवेट में वही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 121 hp का पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी की शुरुआती कीमत अभी भी करीब 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें - E20 Petrol: सुप्रीम कोर्ट ने ई20 पेट्रोल पर रोक लगाने की याचिका खारिज की, सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना को हरी झंडी
यह भी पढ़ें - E20: ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक