फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Alto K10 CNG 2022: मारुति ऑल्टो K10 का सीएनजी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स

Fri, 18 Nov 2022 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Alto K10 CNG Model Launched Know Alto K10 S-CNG Price Mileage Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 CNG - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक Alto K10 (ऑल्टो के10) का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक VXi वैरिएंट में उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये तय की गई है। अपने स्टैंडर्ड पेट्रोल समकक्ष की तुलना में यह 94,000 रुपये महंगी है। Maruti Alto K10 CNG 1.0-लीटर डुअलजेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिसे फैक्ट्री फिटेड CNG किट से जोड़ा गया है। यह सेटअप 5,300 rpm पर 56.69 PS का पावर और 3,400 rpm पर 82.1 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। यह पेट्रोल इंजन से थोड़ा कम है जो 5,500 rpm पर 65.26 PS का पावर और 3,500 rpm पर 89 Nm का टार्क देने का वादा करता है। 
2022 Maruti Suzuki Alto K10 CNG Model Launched Know Alto K10 S-CNG Price Mileage Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
कितनी है माइलेज
नई Maruti Alto K10 CNG के बारे में 33.85 किमी प्रति किलोग्राम के माइलेज देने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक हैचबैक का स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ क्रमशः 24.39 किमी/लीटर और 24.90 किमी/लीटर का माइलेज देता है। नई ऑल्टो के10 सीएनजी के लॉन्च के साथ, इंडो-जापानी कार निर्माता के पास अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में कुल 13 एस-सीएनजी मॉडल हो गए हैं। 
2022 Maruti Suzuki Alto K10 CNG Model Launched Know Alto K10 S-CNG Price Mileage Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
कैसे हैं फीचर्स
स्टैंडर्ड VXi पेट्रोल वैरिएंट की तरह, CNG वर्जन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN स्मार्टप्ले ऑडियो सिस्टम, 2 स्पीकर, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, मैन्युअल रूप से एडजस्टेबल विंग मिरर, AUX और USB पोर्ट, फ्रंट पावर विंडो, रूफ एंटीना और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल जैसी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Alto K10 CNG Model Launched Know Alto K10 S-CNG Price Mileage Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
वैरिएंट्स और कीमतें
इस समय 2022 मारुति ऑल्टो K10 चार मैनुअल और दो एएमटी वैरिएंट में उपलब्ध है। Std, LXi, VXi और VXi+ मैनुअल वैरिएंट की कीमत क्रमश: 3.99 लाख रुपये, 4.82 लाख रुपये, 5.00 लाख रुपये और 5.34 लाख रुपये है। VXi AMT मॉडल की कीमत 5.50 लाख रुपये है, जबकि रेंज-टॉपिंग VXi+ AMT वैरिएंट 5.84 लाख रुपये में उपलब्ध है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Alto K10 CNG Model Launched Know Alto K10 S-CNG Price Mileage Specs News in Hindi
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, विपणन और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने अब तक 10 लाख से अधिक एस-सीएनजी वाहनों की खुदरा बिक्री की है। उन्होंने कहा कि नई ऑल्टो K10 CNG "हमारी पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को और व्यापक रूप से अपनाएगी।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed