{"_id":"5ec6258cc00200659f7f5985","slug":"2020-volkswagen-vento-launch-russia-vw-polo-sedan-russia-vw-vento-2020-russia-vw-polo-sedan-2021-volkswagen-vento-new-model-2020-volkswagen-vento-2020-price-in-india-vw-vento-2020-volkswagen-vento-2021-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फॉक्सवैगन की नेक्स्ट जेनरेशन VW Vento सेडान कार लॉन्च, जानें इस शानदार कार की कीमत, फीचर्स और डीटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
फॉक्सवैगन की नेक्स्ट जेनरेशन VW Vento सेडान कार लॉन्च, जानें इस शानदार कार की कीमत, फीचर्स और डीटेल्स
Thu, 21 May 2020 12:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 May 2020 12:24 PM IST
सार
- 2020 VW Vento सेडान कार लॉन्च
- फॉक्सवैगन रूस ने नेक्स्ट जेनरेशन Vento की कीमत का एलान किया
- भारतीय मुद्रा में कार की कीमत 8.37 लाख रुपये
- MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है
विज्ञापन
2020 Volkswagen Vento
- फोटो : Volkswagen
विस्तार
फॉक्सवैगन रूस ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन Vento (वेंटो) की कीमत का एलान कर दिया है। रूसी बाजार में इस कार को VW Polo sedan (वीडब्ल्यू पोलो सेडान) के रूप में जाना जाता है। कार की शुरुआती कीमत आरयूबी 7,92,900 रखी गई है यानी करीब 8.37 लाख रुपये।
विज्ञापन
लुक
VW Vento 2020 एक लिफ्टबैक कार है जो बिल्कुल नए Skoda Rapid (स्कोडा रैपिड) कार की तरह है जिसकी रूसी बाजार में पहले ही एंट्री हो चुकी है। न्य जेनरेशन कार में कई बदलाव किए गए हैं। कार का डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा आकर्षक और सुंदर हो गया है। कार के बाहरी हिस्से हुए अहम बदलावों में फुल एलईडी हेडलाइट्स, 16 इंच के अलॉय व्हील और फुल एलईडी रियर लाइट्स शामिल हैं। इस सेडान कार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,483 mm, चौड़ाई 1,706 mm और ऊंचाई 1,484 mm है। इसमें 550 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

इंटीरियर
ऑल-न्यू VW Vento के इंटीरियर की बात करें तो कार में बहुत शानदार केबिन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में नए मॉडल का इंटीरियर बहुत फ्यूचरिस्टिक और ढेर सारे फीचर्स से लैस है। कैबिन में नए डिजाइन का डैशबोर्ड है जो काफी बोल्ड है। इसकी कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का एक्टिव इंफो डिस्प्ले, 8-इंच का मीडिया फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो शामिल हैं।

इंजन
न्यू-जेनरेशन VW Rapid में PQ25 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। यह प्लेटफॉर्म उसी पुराने मॉडल में भी इस्तेमाल किया गया था जिसे न्यू जेनरेशन रैपिड ने रिप्लेस किया है। यह कार 3 इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पहला है एंट्री-लेवल 1.6-लीटर MPI 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो 90 PS का पावर और 155 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा इंजर 1.6-लीटर MPI है जो 110 PS का पावर और 155 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं तीसरा ऑप्शन टॉप वेरिएंट 1.4-लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 125 PS का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस टॉप वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी डुअल-क्लच AT गियरबॉक्स दिया गया है।

लॉन्चिंग
जहां तक भारत में लॉन्चिंग की बात है, तो नेक्स्ट जेनरेशन VW Vento भारतीय शोरूम में 2022 में आ सकती है। यह MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।