फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai की Kona जुलाई को होगी लांच, जानिये इसकी कीमत

Mon, 03 Jun 2019 05:02 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 03 Jun 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
2019 hyundai kona electric set to be launched on july 9
hyundai kona Electric SUV REAR

भारत में हुंडई मोटर इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार का इंतजार अब जोरो पर। हुंडई मोटर इंडिया नई Kona EV को इस साल 9 जुलाई को लांच करने जा रही है। इस गाड़ी के 2 वेरिएंट्स देखने को मिल सकते है जिसमें एक 39kwh  और दूसरा 64kwg की बैटरी के साथ आएगा जो जो सिंगल चार्ज पर 480 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तय कर सकती है। लेकिन हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इसे दो या एक वर्जन में पेश करने को लेकर खुलासा नहीं किया गया है।

फास्ट चार्जिंग की सुविधा

2019 hyundai kona electric set to be launched on july 9
Hyundai Kona - फोटो : Google
नई Kona EV में 39.2 kWh की बैटरी दी जा सकती है। जोकि 135bhp की पावर और 335Nm का टॉर्क देगी। फुल चार्ज होने पर यह 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगी। इसके अलावा 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 9.3 सेकंड का समय लगेगा। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। इसे 54 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा।

संभावित कीम

2019 hyundai kona electric set to be launched on july 9
2018 hyundai kona exterior front
नई Kona EV  की संभावित कीमत 25 लाख रुपये के आस पास हो सकती है यही ऐसा हुआ तो यह काफी महंगी कार होगी। कंपनी इसे CKD रूट के जरिए लाएगी और भारत में चेन्नई के पास स्थित Hyundai के श्रीपेरुमबुदुर फैक्ट्री में असेम्बल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

2019 hyundai kona electric set to be launched on july 9
Hyundai Kona Charging
बात फीचर्स की करें तो नई Kona EV में Bluelink connectivity को शामिल किया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो हाल ही में लांच हुई Venue में शामिल की गई है। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और DRLs, इलेक्ट्रिक सनरूफ, रेन सेनसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स को जगह मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed