Shani Ki Sade Sati 2022 In Hindi: साल 2022 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों में नए साल का उदय हो जाएगा। ऐसे में बीते साल की बहुत सी चीजें समाप्त हो जाएंगी। ज्योतिष दृष्टिकोण से साल 2022 काफी महत्वपूर्ण रहा है। कुछ राशि के जातकों के लिए साल 2022 बेहद शुभ साबित हुआ, तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी थीं जिन्हें थोड़ा परेशान होना पड़ा। इसके अलावा इस साल शनि देव की राशि और चाल दोनों में कई बार बदलाव भी हुए, जिसकी वजह से कुछ राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप भी झेलना पड़ा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2022 में किन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और किन राशियों को शनि की ढैय्या के प्रभाव से परेशान होना पड़ा...
{"_id":"638ec6fd1d3acb6bf50a67e7","slug":"year-ender-2022-shani-sade-sati-and-dahiya-effect-on-kumbh-tula-dhanu-makar-mithun-rashi-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2022: साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Year Ender 2022: साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
Tue, 06 Dec 2022 11:42 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shani Ki Sade Sati 2022 In Hindi: साल 2022 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों में नए साल का उदय हो जाएगा। ऐसे में बीते साल की बहुत सी चीजें समाप्त हो जाएंगी। ज्योतिष दृष्टिकोण से साल 2022 काफी महत्वपूर्ण रहा है। कुछ राशि के जातकों के लिए साल 2022 बेहद शुभ साबित हुआ, तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी थीं जिन्हें थोड़ा परेशान होना पड़ा। इसके अलावा इस साल शनि देव की राशि और चाल दोनों में कई बार बदलाव भी हुए, जिसकी वजह से कुछ राशियों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रकोप भी झेलना पड़ा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2022 में किन राशियों को शनि की साढ़ेसाती और किन राशियों को शनि की ढैय्या के प्रभाव से परेशान होना पड़ा...
साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
- फोटो : istock
साल 2022 में शनि ग्रह ने 29 अप्रैल को मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में प्रवेश किया था, जिसकी वजह से मीन, कुंभ और मकर राशि को शनि के साढ़ेसाती का प्रभाव झेलना पड़ा। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या लगी।
साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 12 जुलाई 2022 को शनि का मकर राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश हुआ, तो धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
- फोटो : Facebook
हालांकि पंचांग के अनुसार, शनि देव अगले साल 17 जनवरी 2023 को मकर राशि पुनः कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद धनु राशि को साढ़ेसाती से और मिथुन एवं तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
साल 2022 में इन राशियों पर रहा है शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति के लिए उपाय
- शमी के वृक्ष की जड़ को काले कपड़े में पिरोकर शनिवार की शाम दाहिने हाथ में बांधे और 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:' मंत्र का तीन माला जाप करें।
- नियमपूर्वक शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करने से शनि के प्रकोप का भय जाता रहता है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।
- कुंडली में शनि से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर अपनी क्षमता के अनुसार कुछ मीठा प्रसाद चढ़ाएं।
- शनिवार या अमावस्या के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। फिर एक दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं।