फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसपास दिखाई दें ये चीजें तो समझें आपकी कुंडली में है राहु कमजोर, शुरू होंगे बुरे दिन

Wed, 19 Aug 2020 09:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 19 Aug 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
when Rahu debilitated in kundali you face these hurdle
ज्योतिष में राहु - फोटो : rahu

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है। हालांकि अन्य ग्रहों की तुलना में (केतु को छोड़कर) इसका कोई वास्तविक आकार नहीं है। इसलिए राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। स्वभाव के अनुसार, राहु को पापी ग्रह की संज्ञा दी गई है। आमतौर पर कुंडली में राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है। परंतु कोई भी ग्रह शुभ या अशुभ नहीं होता है बल्कि उसका फल शुभ-अशुभ होता है।  

when Rahu debilitated in kundali you face these hurdle
कुंडली में राहु - फोटो : सोशल मीडिया

राहु कुंडली में शुभ होने पर शुभ फल भी देता है और जब किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ या विपरीत घर में होता है तो उसकी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। अशुभ ग्रह विपरीत प्रभाव डालने लगते हैं। अशुभ ग्रह के प्रभाव से कुछ संकेत दिखाई भी देने लगते हैं। आइए जानते हैं जब किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ होता है तो उसे किस तरह के संकेत मिलते हैं।

when Rahu debilitated in kundali you face these hurdle
मरी हुई छिपकली - फोटो : अमर उजाला

बार-बार अगर किसी व्यक्ति को घर के आसपास मरा हुआ सांप या छिपकली दिखाई दे तो ये अशुभ राहु का संकेत है। ये संकेत बताते हैं कि आपकी कुंडली में राहु पीड़ित है और आपको इसके बुरे प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
when Rahu debilitated in kundali you face these hurdle
अचानक भूलना - फोटो : सोशल मीडिया

अचानक ही आप बाते भूलने लगे और आपकी याददाश्त कमजोर होने लगे तो यह अशुभ संकेत हैं कि आपका राहु खराब चल रहा है। ऐसे में आपको तुरंत राहु ग्रह की शांति के लिए उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
when Rahu debilitated in kundali you face these hurdle
पारिवारिक कलह - फोटो : pixa

वाद-विवाद बढ़ने लगे और परिवार के सदस्यों के बीच आपस में मनमुटाव होने लगे तो यह अशुभ राहु के संकेत है। ऐसे में राहु आपके पारिवारिक जीवन में कलह पैदा करेगा और आपके लिए कई परेशानियां भी बढ़ेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed