फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope in Hindi: इन 4 राशियों के लिए सप्ताह दे रहा है अशुभ संकेत, जानें प्रभाव

Mon, 26 Oct 2020 10:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Oct 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi Oct 26 to Nov 01, 2020 these 4 sign get hurdles in this week
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अशुभ फलकारी हो सकता है। इस अवधि में उन्हें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। ग्रह-नक्षत्र की चाल चार राशि के जातकों के लिए ठीक नहीं है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं है।

Weekly Horoscope in hindi Oct 26 to Nov 01, 2020 these 4 sign get hurdles in this week
राशि

वृषभ
इस सप्ताह की शुरुआत में कुछेक समस्याएं आएंगी लेकिन सप्ताहांत आपको मनचाही सफलता मिलेगी। पिछले हफ्तों में आपने जो भी प्रयास किए हैं, उनका फल भी इस सप्ताह मिल सकता है। अचानक कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। रोजी-रोजगार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। करिअर और कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। फुटकर व्यापारियों के लिए कारोबार की दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत में किसी शुभ या मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा। कुल मिलाकर नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं के लिए यह सप्ताह थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ शुभ साबित होगा।

Weekly Horoscope in hindi Oct 26 to Nov 01, 2020 these 4 sign get hurdles in this week
राशि

कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि के लोगों को सभी कार्यों में आवश्यकता से अधिक समय लगेगा। कार्यों में अचानक से अड़चने आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान धैर्य के साथ अधिक मेहनत की जरूरत बनी रहेगी। आज का काम कल पर टालने की प्रवृत्ति छोड़ना होगा। व्यापारियों के लिए समय मध्यम है। उधार की वसूली में कुछेक समस्याएं पैदा होंगी। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति संबंधी कार्यो में सफलता मिलने से राहत की सांस लेंगे। प्रतियोगिता—परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपना कॅरियर चुनने वक्त सावधानी रखनी होगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। वाहन धीमें चलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi Oct 26 to Nov 01, 2020 these 4 sign get hurdles in this week
राशि

वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में धन संबंधी कुछेक समस्या सामने आ सकती है लेकिन सप्ताह खत्म होते—होते आर्थिक दिक्कत दूर हो जाएगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से परिवार में चल रहे मनमुटाव भी दूर हो जाएंगे। इस दौरान दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध में बेवजह की खींचतान से बचें। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन और सम्मान मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। घरेलू महिलाओं को कार्य की अधिकता बनी रहेगी। परीक्षा—प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों पर आलस्य हावी हो सकता है। इस सप्ताह छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi Oct 26 to Nov 01, 2020 these 4 sign get hurdles in this week
राशि

मीन
मीन राशि के जातकों की इस पूरे सप्ताह भागदौड़ और व्यवस्तता बनी रहेगी। व्यापार और परिवार से जुड़े दायित्वों को लेकर मन पर दबाव बना रहेगा। क्षमता से अधिक खर्च करने से बचें। 27 अक्टूबर को व्यापारियों को लेन-देन की समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि महिला प्रोफशनलों के लिए यह समय ठीक बीतेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। खट्टी-मीठी नोकझोंक के बावजूद प्रेमी-प्रेमिकाओं के रिश्तों में मजबूती आयेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed