फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, शुभ समाचार मिलने की संभावना

Mon, 26 Jul 2021 07:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Jul 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 July 2021 to 01 August in hindi these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल (26 जुलाई से 01 अगस्त 2021) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 26 July 2021 to 01 August in hindi these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप उर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। घर हो या कार्यक्षेत्र लोग आपकी बातों से खूब प्रभावित होंगे और आपकी दी गई सलाह या प्रपोजल की तारीफ होगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनके जरिए भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने मन को शांत रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखें। किसी को पैसे उधार देने से पहले खूब विचार कर लें। यदि प्रेम-संबंधों में अनबन चल रही है तो एक छोटी सी पहल करने पर बात बन जायेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

Weekly Horoscope 26 July 2021 to 01 August in hindi these 4 signs get auspicious outcome
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप पाएंगे कि आपके सारे काम बनते चले जा रहे हैं और उसमें सगे-संबंधियों से लेकर अनजान लोगों तक का सहयोग मिल रहा है। दूसरों को जोड़ने की अद्भुत कला की मदद से आप इस सप्ताह नए मित्र बनाएंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर कुछेक चिंताए बनी रहेंगी। इस दौरान प्रेम संबंधों में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर किसी की बातों में न आएं वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता को बनाए रखने के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से जीवनसाथी के लिए समय निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 July 2021 to 01 August in hindi these 4 signs get auspicious outcome
मकर साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मकर साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने कार्यक्षेत्र या फिर बिजनेेस में कंपटीटर पर विजय पाने का अवसर मिलेगा। ऐसा होने पर आप खूब प्रसन्न भी रहेंगे लकिन अति उत्साह या ज्यादा आत्मविश्वास के चलते अपने विरोधियों को कमजोर होने की भूल मत कर बैठें। हमेशा सतर्क रहें अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। धन की फिजूलखर्ची से बचें। सप्ताह के अंत में किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को विवाद की बजाय संवाद के जरिए सुलझाएं। प्रेम संबंधों में भी सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं नहीं तो सामाजिक कलंक लग सकता है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 July 2021 to 01 August in hindi these 4 signs get auspicious outcome
कुंभ साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करने के लिए सही दिशा में कदम उठाएंगे। धन का प्रवाह सुगम होगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताती रहेगी। सप्ताह के मध्य किसी खास व्यक्ति के प्रति लगाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का थोड़ा ज्यादा बोझ बना रहेगा। हालांकि काम का तनाव आप घर पर नहीं ले जाएं तो बेहतर रहेगा, अन्यथा घर की खुशियां प्रभावित हो सकती हैं। इस सप्ताह लाइफ पार्टनर की सेहत की चिंता सतायेगी। वहीं लव पार्टनर के साथ आपका रुखा या फिर गलत व्यवहार बने बनाए रिश्ते को तोड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed