Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन चार राशियों के हैं सितारे बुलंद, लाभ और सफलता के योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि: सप्ताह की शुरूआत होगी अच्छी
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। किसी ऐसे व्यक्ति की मुलाकात के साथ होगी जो आपके जीवन को नई दिशा दिखाने का कार्य करेगा। इस दौरान आप अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति बेहतर तरीके से करेंगे। केमिकल, दवाओं आदि का कार्य करने वालों का समय शुभ है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। मन एवं शरीर को संतुलित करने के लिए योग एवं ध्यान करें।
धनु राशि: पटरी पर लौटेगी जीवन की गाड़ी
इस सप्ताह के प्रारंभ में ही अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर आती हुई नजर आयेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा। कारोबार की दिशा में शुभचिंतकों की मदद से सकारात्मक सुधार होगा। उधार वसूली का योग बनेगा। पारिवारिक मतभेदों में समाधान का वातावरण बनेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जिद या जल्दबाजी से बचें। खट्टी मीठी तकरार के साथ जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मकर राशि: कार्य-व्यापार से मिलेगा सुखद समाचार
कोरोना काल के कठिन दौर में करिअर कारोबार से जुड़ी कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। मनोरंजन एवं कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। इस दौरान अति उत्साह या भावना में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। स्वयं की सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत बनी रहेगी।
मीन राशि: प्रियजनों से होगी अच्छी मुलाकात
इस सप्ताह अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद अपने परिजनों के लिए समय निकालने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के प्रारंभ में लंबे अरसे बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। घी, तेल, एवं अनाज के व्यापारियों के लिए समय शुभ है। प्रेम प्रसंग में मजबूती आयेगी। परिजन आपके प्रेम संबंधों को स्वीकार कर लेंगे। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी की अनदेखी न करें।