भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 11 दिसंबर को जाएंगे और अगले साल 4 जनवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर किन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां।
शुक्र का राशि परिवर्तन, इन छह राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम जीवन में प्रगति होगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रिय लगेगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। इस अवधि में आपके नया वाहन अथवा प्रॉपटी खरीदने की संभावना है। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
शुक्र के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में लिए गए फैसले शानदार होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। संतान से लाभ भी आपको प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
शुक्र के गोचर से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आप धन प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत भी रंग लाएगी। भाई-बन किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे। परिवार की आर्थिक तरक्की होगी और घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। धन से जुड़ी आपकी हार्दिक इच्छा पूरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित होंगे। आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। अपनी बातों से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।