फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु: दिशाओं को ध्यान में रखकर करेंगे कार्य तो आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

Sun, 09 Aug 2020 03:41 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 09 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
vastu tips remedies  Working according to the directions brings happiness and prosperity
वास्तु में दिशाओं का महत्व(सांकेतिक तस्वीर)

घर में वास्तु का सही होना बहुत आवश्यक होता है. वास्तुदोष होने विभिन्न प्रकार की समस्याएं घर में आने लगती हैं। परिवार में कलह रहने लगती है, घर के सदस्य के बीच प्रेम भाव कम होने लगता है, वास्तु दोष होने से घर और व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वास्तु में हर दिशा का बहुत महत्व होता है, वास्तु में दिशाओं के अनुसार हर कार्य करने का नियम बताया गया है। जानते हैं कि हमें दिशाओं के अनुसार कैसे कार्य करने चाहिए।

vastu tips remedies  Working according to the directions brings happiness and prosperity
घर में पूजा घर बनाने की सही दिशा(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

पूजा करते समय सही दिशा में मुख करना
घर में पूजा के स्थान सही दिशा में होना बहुत आवश्यक होता है, इससे आप अपना ध्यान पूजा पूरी तरह से लगा पाते हैं और पूर्ण फल की प्राप्ति होती है, पूजा का स्थान इस तरह से बनाना चाहिए कि पूजा करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए, घर में मंदिर उत्तर पूर्व कोने में बनाना चाहिए, इसे घर का ईशान कोण भी कहा जाता है।

vastu tips remedies  Working according to the directions brings happiness and prosperity
भोजन करते समय भी रखें दिशा का ध्यान(प्रतीकात्मक त्सवीर) - फोटो : social media

भोजन करते समय भी रखें दिशा का ध्यान
वास्तु में भोजन करने की भी सही दिशा बताई गई है, भोजन का हमारी सेहत से सीधा संबंध होता है, इसलिए भोजन करते समय भी दिशा का ध्यान रखना आवश्यक होता है अगर आप गलत दिशा में बैठकर भोजन करते हैं तो उस दिशा की नकारात्मक ऊर्जा का बुरा प्रभाव आपके ऊपर पड़ने लगता है, भोजन करते समय भोजन की थाली दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, और अपने मुख को पूर्व दिशा की ओर करके बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips remedies  Working according to the directions brings happiness and prosperity
सोते समय भी दिशाओं का ध्यान रखना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixa

सोते समय रखें इन बातों का ध्यान

शयन कक्ष में अपने सोने के बिस्तर या पलंग को  दक्षिण और उत्तर दिशा में ही रखें। अपने बेड को इस तरह से रखें कि सोते समय  आपका मुख दक्षिण दिशा की तरफ और आपके पैर उत्तर दिशा की तरफ होने चाहिए,  दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने को शुभ नहीं माना जाता है, इससे आपका भाग्य खराब होता है।
विज्ञापन
vastu tips remedies  Working according to the directions brings happiness and prosperity
घर में जल का स्थान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

घर में जल का स्थान
वास्तु में जल का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जल का बहाव गलत दिशा में होने से घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। अगर आपके घर में पानी का बहाव गलत दिशा में होता हैं तो घर के उत्तर पूर्व दिशा में जल का स्थान बनवाएं, और उस जगह से हर पूरे घर में पानी की सप्लाई का प्रबंध करें। इससे घर का वास्तु दोष ठीक हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed