Purse Ke Vastu Upay In Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स को सिर्फ पैसे रखने का साधन नहीं बल्कि समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। पर्स में कुछ चीजें रखने से धन की बरकत होती है, जबकि कुछ चीजें रखने से आर्थिक तंगी आ सकती है। ऐसा करने से किस्मत आपसे रूठ जाती है और नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक संकट और लगातार परेशानियों बढ़ जाती हैं।
Wallet Vastu Tips: पर्स में कभी ना रखें ये चीजें, तरक्की और खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
Vastu Tips: पर्स को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसी कुछ खास वस्तुएं हैं जिनको पर्स में रखना परेशानियों को बढ़ा सकता हैं। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स में किन-किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, पर्स में दवाइयां रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है जो आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।
कुछ लोग पुराने बिल या कुछ रसीदें अपने पर्स में ही संभाल कर रखते हैं। वास्तु के अनुसार, पुरानी रसीदें और बिल नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। इसके अलावा यह आर्थिक बाधाओं को भी बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए।
Vastu Tips: धन और सुख-समृद्धि के लिए इस दिशा में होनी चाहिए रसोई घर, जानिए वास्तु के नियम
Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की इस दिशा में रख दें ये 5 चीजें, मिलेगी अपार सफलता
कई लोग अपने पर्स में फटे व गंदे नोट रखते हैं। वास्तु केअनुसार, पर्स में फटे नोट रखने से धन की हानि होने लगती हैं। यदि आपके पास भी कुछ ऐसे नोट हैं तो उन्हें तुरंत पर्स से निकाल देना चाहिए।
पर्स में पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु वस्तु से पर्स में रुकावट उत्पन्न होती है। इससे धन प्रवाह में रुकावट आती है और साथ ही साथ नकारात्मकता भी बढ़ती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।