फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Home : इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष, घर में आएंगी खुशियां

Sat, 29 Oct 2022 08:45 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 29 Oct 2022 08:45 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for positive energy and happiness in home in hindi
इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : iStock

Vastu Tips For Home : सुखी और खुशहाल जीवन के लिए वास्तु के उपाय बेहद कारगर साबित होते हैं। यदि आपके घर से जुड़ी हर जरूरी चीज वास्तु के अनुसार होगी, तो आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनकी वजह से घर में नकारत्मक ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुरानी, टूटी-फूटी और अनावश्यक चीजें घर पर नकारात्मकता लाती हैं। इसलिए समय-समय पर इनकी मरम्मत कराते रहना चाहिए। इसके अलावा घर से वास्तु दोष दूर करने में आपके घर की आंतरिक साज-सज्जा मददगार साबित हो सकती है। घर में सुख-शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए कुछ वास्तु नियमों को अपनाया जा सकता है। आज हम आपके घर से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी चीजों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें सही करने से आपके घर वास्तु दोष दूर हो सकता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...  

vastu tips for positive energy and happiness in home in hindi
इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : Facebook

घर से जुड़ी वास्तु टिप्स 
मन की शांति और घर के चौमुखी विकास के लिए पूजा घर का स्थान उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण पर होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये देवताओं का स्थान होता है। इस बात का भी ध्यान रखें की पूजाघर के ऊपर या नीचे कभी टॉयलेट, रसोईघर या सीढ़ियां न हों।

vastu tips for positive energy and happiness in home in hindi
इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : iStock

घर के अंदर लगे हुए मकड़ी के जाले, धूल-गंदगी को समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती है। यदि आपने घर में पौधे लगाएं हैं तो उन्हें समय-समय पर पानी देते रहें। वहीं यदि कोई पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत वहां से हटा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for positive energy and happiness in home in hindi
इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : istock

घर के दरवाजे को खोलते या बंद करते समय यदि आवाज आती है, तो उसे सही करा लें। दरवाजे से निकलने वाली कर्कश ध्वनि नकारात्मकता लाती है।

विज्ञापन
vastu tips for positive energy and happiness in home in hindi
इन छोटी-छोटी चीजों को सही करके दूर होगा वास्तु दोष - फोटो : iStock

वास्तु के अनुसार, कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं होता है। इसके अलावा शयन कक्ष में मुख्य द्वार की ओर पैर करके नहीं सोएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed