{"_id":"5f460214e7877e5b2f4b906b","slug":"vastu-tips-for-money-these-mistakes-do-not-save-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu tips: इन गलतियों की वजह से आपके पास नहीं रुकता है पैसा","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu tips: इन गलतियों की वजह से आपके पास नहीं रुकता है पैसा
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वास्तु टिप्स: धन संचयन के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : vastu tips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्यादातर लोगों को धन से संबंधित एक परेशानी होती है कि धन का संचय नहीं हो पाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी घर में धन नहीं रुकता है। बिना किसी कारण के फिजूलखर्ची होती है, या फिर आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार लोग कुछ गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उनको धन संबंधित परेशानियां होती हैं। जानते हैं वे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से घर में बरकत नहीं होती है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुछ लोग पूरे घर की साफ-सफाई का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन सबसे उपरी छत पर ज्यादा न जाने के कारण कूड़ा आदि एकत्रित हो जाता है, जिस पर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु के अनुसार छत पर कूड़ा इक्ट्ठा होने से आपको धन से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ता है, साथ ही छत पर कूड़ा इकट्ठा होने पर मानसिक परेशानियां भी होती हैं। इसलिए छत पर कभी कूड़ इकट्ठा न होने दें।
3 of 5
धन रखने की सही दिशा का ध्यान रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन के संचयन के लिए धन रखने की दिशा का सही होना बहुत आवश्यक होता है, अगर धन सही दिशा में न रखा गया हो या उस दिशा में कोई दोष हो तो कभी भी धन का संचय नहीं होता है। इसलिए तिजोरी या जिस अलमारी आदि में पैसे रखते हैं, उसे पश्चिम दिशा की दीवार की तरफ रखें, जिससे उसका दरवाजा पूर्व दिशा की ओर खुले। इससे धन संचयन में मदद मिलती है। धन रखने से के स्थान की पवित्रता का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, अगर अलमारी या तिजोरी के आस-पास जाले आदि लग जाएं तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
अगर आप अपने घर में सजावट आदि के लिए जल से भरा हुआ कोई पात्र रखते हैं तो उसे उत्तर दिशा की ओर रखें लेकिन उस पात्र में से जल का रिसाव न हो रहा हो, उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा में जल रखना सही रहता है। इससे धन संबंधित परेशानियां समाप्त होने लगती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
घर में कभी भी नल से पानी नहीं टपकना चाहिए, कहते हैं कि जिस तरह से फालतू पानी बहता है, उस घर का धन भी बह जाता है, इसलिए अगर घर में कोई नल आदि टूटा हुआ हो और उससे पानी बहता है, तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।