Vastu Tips for Health: वास्तु विज्ञान का संबंध भवन निर्माण से है। वास्तु के अनुसार घर में कौनसी चीज कहां होनी चाहिए इसका विचार किया जाता है। क्योंकि अगर घर में वास्तु दोष होता है तो घर में तमाम तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजें होने से घरवालों की सेहत पर उसका बुरा असर देखने को मिलता है। जिन लोगों के घर में दवाइयों का ढेर लगा रहता है और घर के सदस्य लगातार बीमार हो रहे हैं उन्हें वास्तु शास्त्र के ये उपाय जरूर करने चाहिए।
वास्तु टिप्स: घर से तुरंत निकाल दें ये 4 चीजें, आसपास नहीं भटकेगी कोई बीमारी
घर के मंदिर में नहीं होनी चाहिए खंडित मूर्ति
वास्तु के अनुसार घर में खंडित मूर्ति का होना वास्तु दोष को जन्म देता है। इसलिए घर के मंदिर में भूलकर भी देवी-देवताओं की खंडित तस्वीरें और प्रतिमाएं नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वे बीमार रहने लगते हैं। अगर आपके घर के मंदिर में देवी-देवताओं की कोई खंडित तस्वीर या मूर्ति है तो उसे विसर्जित कर दें।
किचन में नहीं होने चाहिए ऐसे वर्तन
वास्तु विज्ञान के अनुसार, किचन में टूटे-फूटे बर्तन या डिब्बे नहीं रखना चाहिए। किचन में टूटा-फूटा सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता हैं जिसके कारण परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि किचन से टूटे-फूटे सामान को बाहर निकाला जाए। इनकी जगह पर आप चाहें तो तुरंत नए बर्तन या डिब्बे ले आएं। लेकिन इन टूटे हुए डिब्बों को सबसे पहले घर से बाहर निकाल दें।
घर में नहीं होना चाहिए टूटा हुआ कूड़ादान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी कूड़ादान टूट हुआ नहीं होना चाहिए। वास्तु का नियम ये कहता है कि जिन घरों में डस्टबिन टूटी-फूटी हालत में होता है तो उस घर में बीमारियों का भंडार भी लगा रहता है। इसलिए घर में न केवल टूटा हुआ डस्टबिन रखें बल्कि इसे साफ और स्वच्छ भी बनाए रखें।
पुराने अखबार और फटी हुई किताबें
अक्सर यह देखने में आता है कि घर में पुराने अखबार और फटी हुई किताबें रखी होती हैं। लेकिन यह वास्तु दोष की निशानी होती है और इसके कारण घर में नकारात्मकता आती है जिसकी वजह से घर के सदस्य बीमार होने लगते हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि घर से पुराने अखबार और फटी हुई किताबों को बाहर निकाला जाए। आप चाहें तो यह किताबें किसी जरूरतमंद को दान भी कर सकते हैं।