घर बनाते हुए तो लोग वास्तु पर ध्यान देते हैं, लेकिन घर की सजावट करते समय घड़ी और अन्य वस्तुओं को लगाते समय वास्तु का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार हर चीज को लगाने की सही दिशा बताई गई है। हर घर और ऑफिस में एक घड़ी जरुर लगी होती है क्योंकि हमें चाहें घर का काम करना हो या फिर ऑफिस का, समय देखने के लिए घड़ी का आवश्यकता होती है।
लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु के अनुसार घड़ी को भी लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। गलत दिशा में लगी हुई घड़ी आपके लिए दुर्भाग्य ला सकती है। इसलिए घड़ी लगाते समय वास्तु की इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
वास्तु में टूटी हुई और खराब चीजों को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर में घड़ी लगाते समय ध्यान रखें कि घड़ी कहीं से भी टूटी हुई न हो। घर में जो घड़ी लगी हुई है वह रुकी हुई न हो, रुकी हुई घड़ी को तुरंत हटा दें या सही करके ही लगवाएं।
3 of 4
घड़ी लगाते समय दिशा का ध्यान रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आप अपने घर और ऑफिस में घड़ी लगा रहे हैं तो दिशा का ध्यान अवश्य रखें। वास्तु के मुताबिक घड़ी को पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना सही रहता है। इससे हमारे काम बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। इसलिए घड़ी लगाते समय इन में से किसी एक दिशा में लगाएं।
4 of 4
दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिस तरह से सही दिशा में लगी हुई घड़ी हमें फायदा पहुंचा सकती है उसी तरह से गलत दिशा में लगी हुई घड़ी से हमें नुकसान भी हो सकता है। इसलिए गलत दिशा में घड़ी न लगाएं। वास्तु में दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है क्योंकि इस दिशा के दिग्पाल यम हैं। इसलिए घर या कार्यक्षेत्र के स्थान पर कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं। इससे बिजनेस और घर के विकास में बाधाएं आती हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।