फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crassula Plant: मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल

Wed, 23 Nov 2022 01:38 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 23 Nov 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips crassula plant for good luck prosperity and money in hindi
मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल - फोटो : iStock

Crassula Plant For Home: हर कोई चाहता है कि उसके पास अपार धन-दौलत हो। इसके लिए हर व्यक्ति  वह कड़ी मेहनत भी करता है, लेकिन कभी-कभी मेहनत का फल उतना नहीं मिलता, जितना मिलना चाहिए। यही वजह है कि लोग घर में वास्तु और ज्योतिष के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र के उपाय भी बेहद कारगर साबित होते हैं। वास्तु शास्त्र में धन वृद्धि के लिए वैसे तो मनी प्लांट को लगाने की बात कही जाती है, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी और प्रभावशाली होता है क्रासुला का पौधा। क्रासुला के पौधे को मनी ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट, जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इसके नाम से ही इसकी खासियत का पता लग जाता है। तो चलिए जानते हैं इस चमत्कारी पौधे के बारे में...  

Ganesh Ji Ki Aarti: प्रत्येक बुधवार को जरूर करें गणेश जी की आरती, बनी रहेगी सुख-समृद्धि 

Vastu Tips crassula plant for good luck prosperity and money in hindi
मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल - फोटो : iStock

बहुत शुभ है क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को बेहद शुभ और चमत्कारी माना गया है। कहते हैं ये पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। साथ ही धन के नए रास्ते खुलते हैं।

Vastu Tips crassula plant for good luck prosperity and money in hindi
मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल - फोटो : iStock

सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है ये पौधा 
क्रासुला के पौधे को घर या ऑफिस में इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आपके पास पैसा खूब आता है लेकिन टिकता नहीं, तो आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं।  

Lord Hanuman Mantra: नियमित रूप से करें भगवान हनुमान के इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली की रहेगी विशेष कृपा 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips crassula plant for good luck prosperity and money in hindi
मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल - फोटो : iStock

घर में इस जगह लगाएं क्रासुला 
इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं। फिर देखिए, कैसे आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी।

विज्ञापन
Vastu Tips crassula plant for good luck prosperity and money in hindi
मनी प्लांट छोड़िए और घर में लगाइए ये पौधा, हो जाएंगे मालामाल - फोटो : iStock

ज्यादा देखभाल की भी नहीं होती जरूरत 
क्रासुला के पौधे को लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर ये अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed