फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: क्या पूजा घर में रख सकते हैं पूर्वजों की तस्वीर? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Thu, 29 Aug 2024 02:50 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips can pictures of ancestors be kept in puja room know vastu niyam in hindi
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : अमर उजाला

Ancestors Pictures In Puja Room: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया गया है। इन नियमों का सही से पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु के अनुसार पूजा घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों और तस्वीरों को सही दिशा में रखना भी जरूरी होता है। ऐसा स्थान जहां भगवान की पूजा की जाती है, जैसे घर का मंदिर या भगवान की पूजा के लिए घर में बनाए गए स्थान को पवित्र रखना भी आवश्यक होता है। यहां अशुद्ध वस्तु न हो इस बात का भी खास ध्यान रखा जाता है।



वास्तु के अनुसार कई ऐसी बातें हैं, जिनका खास ख्याल रखना जरूरी है। अगर इन बातों का ध्यान न रखा जाए तो इसका हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। अक्सर लोग पूजा घर को सजाने के लिए हर प्रकार की वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, जिनके बारे में लोग ज्यादा नहीं सोचते हैं लेकिन शास्त्रों के अनुसार वह अशुभ भी हो सकता है। कई बार लोग पूजा घर में पूर्वजों की तस्वीर भी रख देते हैं, लेकिन क्या वास्तुशास्त्र के अनुसार यह सही है? आइए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips can pictures of ancestors be kept in puja room know vastu niyam in hindi
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : istock

क्या पूजा घर में रख सकते हैं पूर्वजों की तस्वीर?
आमतौर पर हिन्दू परिवारों में पूजा घरों में भगवान की मूर्तियों के अलावा कुछ तस्वीरें भी देखी जाती हैं। यह तस्वीरें देवी-देवताओं के साथ संत-महात्मा की भी होती हैं। कई बार लोग उनकी तस्वीर भी पूजा घर में लगाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इसके अलावा कई लोग अपने स्वर्गवासी पूर्वजों की भी तस्वीर पूजा घर में लगा देते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। 

Vastu Tips can pictures of ancestors be kept in puja room know vastu niyam in hindi
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : istock
वास्तुशास्त्र कहता है कभी भी पूजा घर में अपने स्वर्गवासी हो चुके परिजनों की कोई भी वस्तु या तस्वीर बिलकुल नहीं रखनी चाहिए। यह शास्त्रों की दृष्टि में बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता और घर-परिवार में संकट की स्थिति भी पैदा हो सकती है। स्वर्गवासी पूर्वजों की तस्वीरें न केवल पूजा घर में अन्य मूर्तियों के साथ नहीं रखनी चाहिए बल्कि, पूजा घर की दीवारों पर भी मृत परिजनों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips can pictures of ancestors be kept in puja room know vastu niyam in hindi
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik
पूजा स्थल का सही दिशा
वास्तु के अनुसार, पूजा स्थल उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित होना चाहिए। यदि ऐसा संभव न हो तो केवल उत्तर या पूर्व की दिशा में भी आप मंदिर लगा सकते हैं। हालांकि, उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा घर के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 
 
विज्ञापन
Vastu Tips can pictures of ancestors be kept in puja room know vastu niyam in hindi
पूर्वजों की तस्वीर से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : freepik

मृत परिजनों की तस्वीर लगाने का सही नियम
अगर आप अपने घर में मृत परिजनों की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो इसके लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा चुनी जानी चाहिए। यदि किसी अन्य दिशा में तस्वीर लगाई जाती है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। इससे परिवार के लोगों की मानसिक अवस्था पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed