Vastu Shanti Muhurat: दिसंबर में बन रहे कई शुभ योग, दुकान और मकान का वास्तु दोष दूर करने के लिए कराएं ये पूजा
Vastu Shanti Muhurat in December 2022: यदि आप को लगता है कि आपके घर, दुकान या मकान में कोई वास्तु दोष है तो एक बार वास्तु पूजा जरूर कराएं। पंचांग के अनुसार दिसंबर माह में वास्तु दोष निवारण पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।
विस्तार
Vastu Shanti Muhurat in December 2022: हर कोई चाहता है कि वो एक सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करे। इसके लिए लोग मेहनत भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, मकान या दुकान में यदि वास्तु दोष हो तो परिवार की तरक्की रुक जाती है। ऐसे में घर या दुकान का वास्तु दोष दूर करने के लिए लोग उपाय या वास्तु पूजा भी कराते हैं। यदि आप को लगता है कि आपके घर, दुकान या मकान में कोई वास्तु दोष है तो एक बार वास्तु पूजा जरूर कराएं। पंचांग के अनुसार दिसंबर माह में वास्तु दोष निवारण पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं वास्तु पूजन के लिए इस माह के शुभ मुहूर्त के बारे में...
8 दिसंबर 2022
मुहूर्त - 8 दिसंबर 2022, सुबह 09 बजकर 37 मिनट से 9 दिसंबर 2022, सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक
9 दिसंबर 2022
मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 04 मिनट से दोपहर 02 बजकर 59
19 दिसंबर 2022
मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक
यदि आप इस माह में गृह प्रवेश भी करना चाहते हैं तो इन्हीं मुहूर्त पर दिसंबर में नए घर में प्रवेश कर सकते हैं।
वास्तु दोष के नुकसान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर, दुकान या मकान में वास्तु दोष हो तो परिवार में क्लेश, घर के सदस्यों को आर्थिक नुकसान, आए दिन कोई न कोई बीमार रहता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
Vastu Tips: भूलकर भी न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी और घर में आती है दरिद्रता
वास्तु शांति पूजा के लाभ
वास्तु शांति पूजा एक शक्तिशाली अनुष्ठान है, जिसके कराने से घर के अंदर की सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। साथ ही घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का वास होता है।