फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी गिफ्ट में नहीं देते ये सब चीजें, होता है नुकसान

Tue, 21 Nov 2017 08:59 AM IST
प्रियंका जौहरी
प्रियंका जौहरी Updated Tue, 21 Nov 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
these gifts you should never give your friends and relatives according to feng shui

गिफ्ट देना सभी को भाता है, इससे रिश्तों में मजबूती तो आती ही है, मन भी प्रसन्न होता है। जिसे आप गिफ्ट दे रहे हैं, उसे भी अच्छा लगता है। वास्तु और ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं ऐसी हैं, जिन्हें गिफ्ट में कभी  भी नहीं देना चाहिए। यह वस्तुएं सामने वाले के साथ-साथ आपको भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। त्योहार हो या जन्मदिन या कोई शुभ अवसर। हम भगवान की प्रतिमा या पेटिंग देना सही मानते हैं, जबकि यह गलत है। 



पढ़ें- बाथरूम में इस दिशा में आईना लगाने से दिन की शुरुआत होती है अच्छी

these gifts you should never give your friends and relatives according to feng shui

वास्तु विज्ञान के अनुसार, भगवान की मूर्तियां या तस्वीर यदि घर में हों, तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने के सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा न करे, तो इसका उस पर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। अगर आप किसी को उपहार स्वरूप भगवान की प्रतिमा या पेंटिंग भेंट कर रहे हैं और उसने उसे शुद्ध स्‍थान पर नहीं रखा, तो भगवान नाराज होंगे, इसका प्रभाव तोहफा देने और लेने वाले दोनों पर पड़ेगा।

these gifts you should never give your friends and relatives according to feng shui

धातु की नुकीली वस्तुएं जैसे- कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तु कहता है कि इससे रिश्तों में तकरार बढ़ती है और यह नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। देखा जाता है कि लोग तोहफे में एक्वेरियम, झरना आदि पानी से जुड़ी चीजें गिफ्ट करते हैं। यह भी अशुभ है। पानी या उससे जुड़ी वस्तु उपहार में देने से आपको आर्थिक तंगी और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। कामकाजी लोगों की आदत  होती है कि वे अपने साथ काम करने वाले लोगों को उसी क्षेत्र से संबंधित वस्तु गिफ्ट करते हैं। यह नहीं करना चाहिए, इससे व्यापार, कारोबार और नौकरी आदि में परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these gifts you should never give your friends and relatives according to feng shui

फेंगशुई के अनुसार, यदि रूमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है। किसी शुभ अवसर पर किसी को कभी भी रूमाल या रूमाल से संबंधित किसी भी चीज को तोहफे मे ना दें। ऐसा करने से आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा आती है और आपके आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। 
किसी को कभी भी अपना पेन भी गिफ्ट न करें। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। घड़ी या इससे जुड़ी कोई चीज देना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। यह अप्रत्यक्ष रूप से व्यक्ति के जीवनकाल को नापती है  और अकाल मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
these gifts you should never give your friends and relatives according to feng shui

यदि किसी का नया घर बना है और उसका शुभारंभ होना है, तो उसे हाथी या हाथी का जोड़ा देना शुभ माना जाता है। सोना, चांदी, पीतल आदि का हाथी देना ज्यादा लाभकारी होता है। गृह प्रवेश में सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर या पेटिंग देना भी वास्तु के हिसाब से बेहद शुभ है। घर की महिलाओं को वस्त्र, गहने आदि उपहार में जरूर दें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पढ़ें- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लगाएं इस तरह पौधे, होता है शुभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed