फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025: नए साल से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, सालभर बनी रहेगी शुभता

Fri, 27 Dec 2024 07:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Dec 2024 07:59 AM IST
सार

Vastu Tips for Home: साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, कुछ दिनों में हम सभी नए वर्ष 2025 में प्रवेश करेंगे। जब भी बात नए साल की आती हैं तो सभी कई तैयारियों में जुट जाते हैं, क्योंकि नया साल सभी के लिए नई शुरुआत के समान होता है।

विज्ञापन
The Most Important Vastu Tips for Home 2025 know Vastu Tips for happiness and prosperity
Vastu Tips for Home - फोटो : अमर उजाला

Vastu Tips for Home: साल 2024 अब समाप्ति की ओर है, कुछ दिनों में हम सभी नए वर्ष 2025 में प्रवेश करेंगे। जब भी बात नए साल की आती हैं तो सभी कई तैयारियों में जुट जाते हैं, क्योंकि नया साल सभी के लिए नई शुरुआत के समान होता है।



आमतौर पर लोग नववर्ष में कुछ नया करने की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ अपने रुके हुए काम को पूरा करने की योजना बनाते हैं। इस दौरान महिलाएं अपने घर को और सुंदर बनाने के लिए कुछ रेनोवेशन प्लानिंग या चीजों के रखरखाव में बदलाव करती हैं, इससे परिवार में सकारात्मकता बनी रहती हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार अगर नए साल आने से पहले घर से कुछ चीजों को निकाल दिया जाए, तो परिवार में खुशियों का वास हमेशा बना रहता है, यही नहीं कार्यों में आ रही बाधाएं भी समाप्त होने लगती है, ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

The Most Important Vastu Tips for Home 2025 know Vastu Tips for happiness and prosperity
Vastu Tips for Home - फोटो : freepik

टूटा हुआ सामान
नववर्ष आने से पहले घर में यदि कोई टूटा हुआ सामान रखा हुआ है तो उसे निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ सामान परिवार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। माना जाता है कि टूटा सामान रखने से न केवल घर की सुंदरता प्रभावित होती हैं, बल्कि वास्तु दोष भी लग सकता है।

The Most Important Vastu Tips for Home 2025 know Vastu Tips for happiness and prosperity
Vastu Tips for Home - फोटो : freepik

फटे-पुराने कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी फटे-पुराने कपड़े, टूटी हुई चप्पल और जूते नहीं रखने चाहिए, इससे घर में दरिद्रता आ सकती हैं। माना जाता है कि फटी-पुरानी चीजों को रखने पर कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होती हैं और व्यक्ति को नुकसान झेलना पड़ता है, इसलिए नया साल आने से पहले इन्हें घर से निकाल देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Most Important Vastu Tips for Home 2025 know Vastu Tips for happiness and prosperity
Vastu Tips for Home - फोटो : Adobe Stock

सूखे पौधे
हिंदू धर्म में प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, घर में इन्हें रखने पर परिवार में खुशियों का वास होता है, साथ ही रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ता है। लेकिन सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में कभी बी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए, इससे जीवन में परेशानियों का सामना  करना पड़ता है, ऐसे में नववर्ष आने से पहले घर से इन्हें हटा देना चाहिए, यदि संभव हो, तो नए प्लांट को रखना चाहिए।

विज्ञापन
The Most Important Vastu Tips for Home 2025 know Vastu Tips for happiness and prosperity
Vastu Tips for Home - फोटो : freepik

बंद घड़ी
हिंदू धर्म में घड़ी को समय का प्रतीक माना गया है, और यह अक्सर बदलाव के क्षणों को दर्शाती हैं। माना जाता है कि घर में घड़ी रखने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती हैं। परंतु कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए, इससे सकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से तनाव का माहौल बनता है और कई तरह की समस्याएं हो सकती है, इसलिए नए साल से पहले इसे घर से निकाल देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed