फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui tips in hindi Benefits of keeping blue elephant and unicorn statue in home and business

फेंगशुई वास्तु टिप्स: दुर्घटनाओं से बचाता है फेंगशुई का नीला हाथी और गैंडा

Mon, 23 Nov 2020 05:53 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 23 Nov 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
feng shui tips in hindi Benefits of keeping blue elephant and unicorn statue in home and business
feng shui - फोटो : pinterst
चीनी वास्तु को फेंगशुई कहा जाता है। इसके टिप्स बहुत ही आसान और कारगर माने गए हैं। इसलिए अब हमारे देश में भी फेंगशुई बहुत लोकप्रिय हो गया है। फेंगशुई के गैजेट्स को घर और व्यापार स्थल दोनों जगहों पर रखा जा सकता है। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है घर में सुख-शांति बनी रहती है। व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है। फेंगशुई में ऐसी ही दो चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से आप चोरी, डकैती जैसी घटनाओं से बच सकते हैं। फेंगशुई में नीले हाथी और गेंडे के आकार और स्वाभाव के कारण इन्हें बहुत शक्तीशाली प्रतीक माना गया है। घर के मुख्य द्वार पर इन्हें लगाने से सुरक्षा प्राप्त होती है। इन्हें घर और व्यापार स्थल पर रखकर आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नीला हाथी और गेंडे का प्रतीक घर में रखने के फायदे...
विज्ञापन


 

  • नीला हाथी और फिर गेंडे के शोपीस को लिविंग रुप के मुख्य द्वार के ऊपर बाहर की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इससे आपके घर में किसी भी दुर्भावाना वाले व्यक्ति का आगमन नहीं होता है, जिससे आप कई तरह की अनुचित घटनाओं से बचे रह सकते हैं। फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से चोरी जैसी दुर्घटनाएं होने के संभावना नहीं रहती है। 
  • अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको आप इन दोनों मूर्तियों को अपनी काम करने की टेबल पर रखकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन दोनों मूर्तियों के अपने कार्य स्थल पर रखने से आप ऑफिस में होने वाली बिन वजह की राजनीति से बच सकते हैं। इन्हें कार्य स्थल पर रखने से वातावरण शांत रहता है। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार करने वालों के लिए नीला हाथी और गेंडे की मूर्ति व्यवसाय के स्थान पर रखने से लाभ प्राप्त होता है, क्योंकि जिस स्थान पर यह हाथी रखा होता है वहां की ऊर्जा में वृद्धि होती है। व्यापार स्थल पर यह मूर्तियां रखने से आपके प्रतियोगी और विरोधी आपसे आगे नहीं निकल पाते हैं। जिससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। 
लेकिन हमेशा ध्यान रखें की हाथी की सूंड ऊपर की ओर होनी चाहिए। नीचे की तरफ सूंड वाली मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed