नींद में सपने देखना आम बात है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर एक सपने का मतलब होता है। ये सपने हमारे जीवन में कुछ इंगित करते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों की व्याख्या विस्तृत रूप में की गई है। हम आपको ऐसे पांच सपने बताएंगे, जिनके माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि आपके जीवन में उनका क्या मतलब है। यदि आप सपने में सेब, केला, अमरूद या आंवला जैसे फल देखते हैं तो उनका क्या मतलब होता है। वे किस बात की ओर इशारा करते हैं। जानते हैं विस्तार से -
सपने में देखते हैं ये फल, तो आपको नौकरी-कारोबार में मिलेगी बड़ी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि कोई पुरूष नींद में वह सपना देखता है जिसमें उसे सेब दिखाई देता है तो समझ लीजिए कि उसे कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। ऐसे जातक को व्यापार और नौकरी में तरक्की हासिल होती है। वहीं कोई शादीशुदा स्त्री सपने में सेब देखती है तो इसका अर्थ है कि उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी और वह पुत्र आगे चल कर खुब फूलेगा और फलेगा।
सपने में केला दिखाई देना तो अच्छा माना जाता है। किंतु यदि आप सपने में केला खा रहे हैं तो यह अशुभ माना जाता है। वहीं यदि केला खाने वाला व्यक्ति शादीशुदा हो, तो माना जाता है कि यह उसके वैवाहिक जीवन के लिए खतरे का संकेत होता है। ऐसे व्यक्ति को जल्द ही सचेत हो जाना चाहिए।
माना जाता है कि सपने में अमरूद खाते देखना धन पाने का सूचक-होता है। दरअसल, यदि आप सपने में अमरूद खाते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होगी। इसलिए सपने में अमरूद खा रहे हैं तो यह आपके लिए कुछ अच्छा होगा।
यदि आप सपने में खुद को अनानास खाते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में अनानास खाने वाले व्यक्ति को आगे चलकर वास्तविक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।