{"_id":"681c366603803fa2b10cb28b","slug":"mohini-ekadashi-shubh-yog-moon-transit-these-zodiac-signs-may-get-lucky-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहिनी एकादशी पर चंद्रदेव बदलेंगे अपनी चाल , इन 2 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मोहिनी एकादशी पर चंद्रदेव बदलेंगे अपनी चाल , इन 2 राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 08 May 2025 11:37 AM IST
सार
Chandra Gochar: इस बार मोहिनी एकादशी पर ग्रहों की स्थिति में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका असर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। खासकर चंद्रदेव के चाल बदलने से कुछ राशियों को लाभ और खुशहाली मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 3
Mohini Ekadashi 2025
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Mohini Ekadashi 2025: आज 08 मई, गुरुवार को मोहिनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है, और इस व्रत के प्रभाव से जन्मों के पापों का नाश भी होता है।
सिंह राशि
मोहिनी एकादशी का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ और लाभकारी रहेगा। इस दिन चंद्र देव की कृपा से आपको किसी बड़ी खुशखबरी का प्राप्ति हो सकती है, जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी। आपकी किसी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है, जिसके चलते आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और जो कार्य लंबे समय से अटके थे, वे भी अब आसानी से पूरे हो सकते हैं। कारोबार में किसी समस्या का समाधान निकलेगा, और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति रहेगी, और आप अपने किसी करीबी से पुराने मतभेदों को सुलझा पाएंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा को विधिपूर्वक करें और विशेष रूप से पीले रंग की वस्तुओं का दान करें, क्योंकि पीला रंग समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इससे आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।
3 of 3
Mohini Ekadashi 2025
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
मोहिनी एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी कई शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। इस दिन करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से भी बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप किसी व्यापार या निवेश के मामले में उलझन में थे, तो अब आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी और नई परियोजनाओं से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपको किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इस दिन आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा, जिससे आपके फैसले और अधिक सटीक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां और शांति बनी रहेगी, और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से आपके जीवन में समृद्धि का वास होगा। पूजा के दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को नारियल और खीर का भोग अर्पित करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।