घर में इन पौधों को लगाने से चमकता है आपका भाग्य, आती है सुख-समृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी प्लांट का पौधा-
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को पता होता है। इस पौधे को धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। यह बेल के रूप में बढ़ता है। यदि आप इस पौधे को सही तरह से और सही दिशा में लगाते हैं तो निश्चित ही यह सुख-समृद्धि देने वाला पौधा है।
मनी प्लांट की सही दिशा और स्थान
मनी प्लांट को अपने घर के हॉल या लिविंग रूम लगा सकते हैं। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। दक्षिण पूर्व दिशा का स्वामी शुक्र ग्रह है जो धन संपन्नता का कारक है। इसलिए इस दिशा में मनीप्लांट लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
मनी प्लांट को लगाते समय ध्यान रखें कि उसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। ऊपर जाती हुई बेल उन्नति का प्रतीक होती है। बेल कभी भी नीचे की ओर नहीं लटकनी चाहिए। मनीप्लांट का पौधा कभी भी घर से बाहर न लगाएं।
तुलसी का पौधा
तुलसी का धार्मिक महत्व होने के साथ आयुर्वेदिक महत्व भी माना जाता है। तुलसी संसार के पालन कर्ता भगवान श्री हरि विष्णु को प्रिय है। माना जाता है कि जहां तुलसी रहती है, वहां भगवान विष्णु की कृपा के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी रहती है। जिससे आपके घर में समृद्धि के साथ सुखों का भी वास होता है। वास्तु में भी तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी में नकारात्मकता को अवशोषित करने की क्षमता रहती है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही तुलसी वास्तु दोष के बुरे प्रभावों से भी मुक्ति दिलाती है।
तुलसी लगाने की सही दिशा और स्थान
पहले के समय में तुलसी को आंगन के बीचो-बीच रोपा जाता था। आज के बदलते समय में लोगों के घरों के आकार में भी बदलाव आया है इसलिए इस पौधे को घर के बरामदे हॉल आदि में रखा जा सकता है।
तुलसी पूजनीय हैं इन्हें देवताओं की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए तुलसी को उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा, एवं पूर्व दिशा में लगाना उचित रहता है।
तुलसी के पौधे के बारें में ध्यान रखें ये बातें
तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि उस स्थान की पवित्रता बनाएं रखें। तुलसी के आस-पास बिलकुल भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। गंदे हाथों से तुलसी को न छुएं।
फेंगशुई वास्तु लकी बैंबू प्लांट
बांस का पौधा तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता है, इसलिए इस पौधे को उन्नति का कारक माना जाता है। फेंगशुई में इस पौधे को सबसे शुभ माना है। यह भाग्य और शांति को बढ़ावा देता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन-समृद्धि आती है। इसे आप अपने कार्य स्थल पर भी लगा सकते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
इसे कभी भी धूप में न रखें। इससे ये बहुत जल्दी सूख जाएगा जो सही नहीं रहता है।
इसे किसी बर्तन में करके लाल रिबन में बांधकर रखें।
बांस का पौधा कभी भी लटकाकर नहीं रखना चाहिए।