फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु शास्त्र : घर के इस स्थान में न रखें भारी सामान, परिवार में होने लगती है सुख की कमी

Sat, 06 Mar 2021 07:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Mar 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
According to Vastu Shastra do not keep heavy items in the middle place of the house
वास्तुशास्त्र

वास्तु शास्त्र में हर एक स्थान के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। प्रत्येक स्थान का अपना महत्व और दिशाओं के अनुसार देवता होते हैं। यही कारण है कि वास्तु में किसी भी चीज के निर्माण को लेकर नियम बताए गए हैं। घर के बीचों-बीच के स्थान को वास्तु में ब्रह्म स्थान कहा गया है। पहले के समय में घर के बीचों-बीच का स्थान हमेशा खाली छोड़ा जाता था। जिसे घर का आंगन कहा जाता था लेकिन आज के समय में घरों का आकार बदल गया है। ज्यादातर घरों में आंगन नहीं होता है। वास्तु में इस स्थान का बहुत महत्व माना गया है। इस स्थान में भारी चीजें और निर्माण करने के लिए मना किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस स्थान में क्यों नहीं करना चाहिए भारी निर्माण और इससे क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

According to Vastu Shastra do not keep heavy items in the middle place of the house
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ब्रह्म स्थान में क्यों नहीं रखना चाहिए कोई भारी सामान

ब्रह्म स्थान यानि ब्रह्मा जी का स्थान माना गया है। माना जाता है कि इस स्थान पर भारी सामान रखने या फिर निर्माण कर देने से रचियता ब्रह्मा का निरादर होता है। आपके परिवार में शांति का अभाव होने लगता है। घर में सहजता और सृजनात्मक गतिविधियों में कमी आने लगती है। घर में रहने वाले सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। घर में अतिथियों का आना-जाना कम हो जाता है जिससे घर में रौनक कम होने लगती है।

According to Vastu Shastra do not keep heavy items in the middle place of the house
शयन कक्ष
कमरे का ब्रह्म स्थान

घर के ब्रह्म स्थान की तरह ही कमरे के बाचों-बीच के स्थान में भी ज्यादा भारी स्थान नहीं रखना चाहिए। यदि घर के शयन कक्ष के बीच में यदि भारी सामान रखा हो तो कमरे में रहने वालों की नींद में बाधा बनी रहती है। शयन कक्ष में पलंग को कभी बीचों-बीच नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही पलंग को कभी भी एकदम कोने में चिपकाकर नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vastu Shastra do not keep heavy items in the middle place of the house
वास्तु के अनुसार घर का ब्रह्म स्थान(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
कैसा रखना चाहिए ब्रह्म स्थान

वास्तु के अनुसार घर के आंगन के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान माना गया है। इस स्थान को हमेशा खुला और हल्का रखना चाहिए। घर के ब्रह्म स्थान में किसी भी प्रकार का भारी निर्माण या भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इसी तरह के घर के कमरों का मध्य स्थान भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कमरे के मध्य स्थान को भी हल्का और खाली रखना चाहिए। इसके साथ ही घर के मध्य स्थान की साफ-सफाई का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ब्रह्म स्थान को जितना हो सके में खुला रखें जिससे हवा के प्रवाह में कोई बाधा न आए। घर के ब्रह्म स्थान की छत को जितना हो सके ऊंचा रखना चाहिए। इस स्थान पर जितनी हो सके दीवारें कम बनवाएं। स्थान में कभी भी नलकूप आदि की खुदाई नहीं करवानी चाहिए। ब्रह्म स्थान एक दम समतल रखना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed