फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Thu, 24 Feb 2022 07:11 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 24 Feb 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for money plant keep these things in mind if Money plant is installed in the house
घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

ज्योतिष उपाय में पेड़ पौधों का बहुत योगदान होता है। इसलिए लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। अगर घर में हरे-भरे पौधे हों, तो सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है जो तरक्की, सुख-समृद्धि और खुशहाली के आगमन में सहायक होती है। वास्तु में कई ऐसे पौधे बताए गए हैं, जिनको घर में रखने से समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। मनी प्लांट को घर में सकारात्मकता लाने वाला पौधा बताया गया है। साथ ही इस प्लांट को लेकर मान्यता है कि इसे घर में लगाने से पैसों की तंगी नहीं रहती। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, लेकिन ये तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार ही लगाया जाता है। अगर इन नियमों का पालन करके मनी प्लांट लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ जरूरी नियमों के बारे में...  

vastu tips for money plant keep these things in mind if Money plant is installed in the house
घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock

मनी प्लांट लगाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे जरूरी नियम ये है कि मनी प्लांट पूर्व या दक्षिण दिशा के कोने में लगाना सही रहता है। इससे परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
vastu tips for money plant keep these things in mind if Money plant is installed in the house
घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • इसके अलावा मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें कि उसका पौधा जमीन की ओर न बढ़े। इसका बुरा प्रभाव घर पर पड़ सकता है। मनी प्लांट की बेल को ऊपर की ओर ले जाएं। इसके अलावा घर में मनी प्लांट लगाने के बाद उसका पूरी तरह से ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for money plant keep these things in mind if Money plant is installed in the house
घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • मनी प्लांट कभी धूप में नहीं रखें। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की पत्तियां पीली होना या फिर सूखना शुभ नहीं माना जाता। इससे धन हानि होती है। इसके अलावा मनी प्लांट के पौधे को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां लोगों की नजर न पड़े।   
विज्ञापन
vastu tips for money plant keep these things in mind if Money plant is installed in the house
घर में लगा है मनी प्लांट, तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : iStock
  • वास्तु जानकारों के मुताबिक मनी प्लांट की बेल जितनी हरी भरी होती है, आपके घर में भी उतनी तेजी से रुपये पैसों का आगमन होता है। इसके अलावा मनी प्लांट को नीले या हरे रंग की कांच की बोतल में लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस तरह लगी हुई मनी प्लांट धन को आकर्षित करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed