ये सच है कि पैसा सबकुछ नहीं है लेकिन पैसा बहुत कुछ जरूर है। पैसों से हर चीज नहीं खरीदी जा सकती है, लेकिन पैसों से बहुत कुछ चीजें खरीदी जा सकती हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का भोग करने के लिए पैसा जरूरी है। भौतिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए धन आवश्यक है। कुछ विशेष लोगों के लिए पैसों के आधार रिश्ते बनते हैं। उनके लिए रिश्तों से ज्यादा पैसा अहमियत रखता है। वहीं कुछ लोगों के लिए पैसा ही सबकुछ नहीं होता है बल्कि उनके लिए रिश्ते-नाते, प्रेम-भावना, मान-सम्मान आदि पैसों से अधिक अहमियत रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष राशि के जातक रिश्तों की तुलना में पैसों से अधिक लगाव रखते हैं। कई बार भौतिक चकाचौंध से भरी दुनिया ही इनके लिए सबकुछ होती है। वही इनका सारा संसार होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, वृष, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातक रिश्तों से ज्यादा पैसों के प्रति अधिक लगाव रखते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
ज्योतिष: इन चार राशि के लोगों को सबसे ज्यादा पैसों से होता है लगाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो समस्त भौतिक सुखों के कारक हैं। वृष राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक भौतिक सुख-संसाधनों के बीच अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। इस राशि के जातक विश्वनीय होते हैं। लेकिन इनके लिए धन किसी भी चीज से बढ़कर होता है। ये लोग अपना जीवन शान-ओ-शौकत में व्यतीत करना पसंद करते हैं। कई बार इनके लिए रिश्ते पैसों के स्वार्थ पर ही बनते हैं।
वृश्चिक राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस राशि के जातक स्वतंत्र प्रवृत्ति वाले और बुद्धिमान होते हैं। ये सुख-सुविधाओं की ओर अधिक लालायित होते हैं। इसी कारण इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा पैसों से प्यार होता है। इनके कई रिश्तों की बुनियाद सिर्फ पैसों पर ही रखी जाती है।
धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशि के मालिक देवगुरु बृहस्पति हैं जो ज्ञान, धर्म, भाग्य के कारक हैं। इस राशि के जातकों को पैसों से अधिक लगाव होता है। ये जातक नई-नई जगहों पर घूमने के शौकीन होते हैं। हालांकि ये भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए अधिक मेहनत करते हैं। ये अपने पार्टनर से बहुत कुछ पाने की उम्मीद रखते हैं।
मकर राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। इस राशि के जातकों पर शनि महाराज की विशेष कृपा रहती हैं। इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। ये लोग जब कुछ करने की अपने मन में ठान लेते हैं तो फिर उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इस राशि के जातकों को पैसों से अधिक लगाव होता है। ये पैसों को रिश्तों से अधिक अहमियत देते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।