फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर को लेकर बना हुआ है तनाव, तो ये उपाय दिलाएंगे आपको सफलता

Fri, 02 Jul 2021 10:29 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Jul 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
take these measures to get success and progress in your career job
सफलता प्राप्त करने के उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo pics

हर व्यक्ति को एक समय के बाद अपने जीवन में स्थायित्व और आगे आने वाले जीवन को खुशहाल बनाने के लिए एक अच्छे करियर की आवश्यकता होती है। आज के समय में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक बढ़ गई है ऐसे में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगा रहता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा भी आवश्यक होती है लेकिन कई बार जीवन में परिस्थितियां ऐसी भी आती हैं कि व्यक्ति अपने करियर को लेकर आशंकित हो जाता है। बहुत मेहनत करने पर भी मनमुताबिक परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाती है। कई बार तो सफलता हाथ आते-आते रह जाती है। जिसकी वजह से व्यक्ति निराश हो जाता है और तनाव में रहने लगता है। यदि आपके जीवन में भी इसी तरह की समस्याएं बनी हुई हैं तो इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं इन उपायों को करके आप अपनी नौकरी, व्यवसाय में आने वाली समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उपाय।

take these measures to get success and progress in your career job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : source

यदि आपके करियर नौकरी आदि में समस्याएं बनी हुई हैं तो इसके पीछे शनि की अशुभ दृष्टि भी कारण हो सकती है। शनि एक कर्म प्रधान ग्रह है इसलिए इसका सीधा प्रभाव हमारे कार्यक्षेत्र पर पड़ता है। इसके लिए एक बेहद ही आसान और कारगर उपाय है कि प्रतिदिन उबले हुए चावल कौए को खाने के लिए डालें। इससे धीरे-धीरे शनि के अशुभ प्रभाव कम होने लगते हैं और आपके करियर में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। क्योंकि कौए को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। 

take these measures to get success and progress in your career job
जॉब - फोटो : source

यदि आपकी नौकरी बार-बार बदलनी पड़ रही है, आप नौकरी ढूंढ रहे हैं या फिर अभी तक आपके करियर में कोई भी स्थायित्व प्राप्त नहीं हुआ है तो प्रतिदिन कम से कम 31 बार गायत्री मंत्र औऱ महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे नौकरी करियर में आने वाली समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होगी और आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। यह उपाय बहुत ही कारगर माना गया है क्योंकि ये दोनों ही मंत्र बेहद प्रभावशाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
take these measures to get success and progress in your career job
जॉब - फोटो : source

सूर्य देव को यश-कीर्ति का कारक ग्रह माना गया है। यदि कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त नहीं होता है जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो प्रतिदिन प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करने के पश्चात सबसे पहले सूर्य को जल देना चाहिए। इसके लिए एक तांबे का लोटा लेकर उसमें जल भरकर लाल चंदन और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ओम सूर्याय नम: इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है और आपको करियर में तरक्की व सफलता प्राप्त होने लगती है।

विज्ञापन
take these measures to get success and progress in your career job
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि बहुत प्रयास करने पर भी अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है या फिर बार विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो आपको विघ्न विनाशक भगवान गणेश के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। यह आपके लिए बहुत ही लाभप्रद रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed