फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव के ये उपाय दिलाएगें मनचाहा जीवन साथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी

Thu, 11 Feb 2021 06:12 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 11 Feb 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to get a desired life partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शिव जी की आराधना करने से न केवल मनचाहा वर मिलता है अपितु इनकी आराधना करने से मनचाही और सुद्गुणी पत्नी भी प्राप्त की जा सकती है। जो आपका हमेशा साथ निभाए। अच्छा और मनचाहा पाने के लिए लड़कियां तो सोलह सोमवार का व्रत करती ही हैं साथ ही शिव जी की पूजा करने से लड़कों को भी जीवनसाथी के रूप में मनपसंद संगिनी मिल सकती है। इसके अलावा विवाह की समस्याएं भी दूर होती हैं। ज्योतिष में कुछ ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे न केवल मनचाहा और अच्छा जीवनसाथी मिलता है, बल्कि आपकी हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय...

Take these measures to get a desired life partner
शिव पार्वती विवाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए 

यदि आप एक अच्छा और मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं तो आपको गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग को प्रतिदिन मग्न होकर पढ़ना चाहिए। यह उपाय अत्यंत सरल है। बस आपको पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पाठ को करने के साथ अच्छे जीवन साथी की कामना करनी चाहिए।

Take these measures to get a desired life partner
शिवलिंग
शिव जी का रूद्राभिषेक

रूद्राभिषेक यानि रूद्र के मंत्रों द्वारा द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक करना। अलग-अलग कामना की पूर्ति के लिए अभिषेक में अलग-अलग द्रव्यों का प्रयोग किया जाता है। आप किसी शिव मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करवाएं। इससे न केवल आपका विवाह होता है बल्कि आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to get a desired life partner
रुद्राक्ष की माला से जप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मनोकामना पूर्ति के लिए

भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र की महिमा के बारे में हर कोई परिचित है। इस मंत्र का जाप समस्याओं से मुक्ति दिलाने के साथ ही हर मनोकामना को पूर्ण करता है। यदि आपके मन में कोई कामना है तो किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला प्रतिदिन 11 माला जप करना चाहिए। माना जाता है कि इसका सकारात्मक परिणाम आपको बहुत जल्दी ही देखने को मिलता है और आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed