फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार को करें ये उपाय बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगी सफलता

Fri, 30 Apr 2021 08:50 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 30 Apr 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Take these measures on Saturday to get success in work
shani dev

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित किया जाता है। ये सूर्य और छाया के पुत्र हैं, सूर्यदेव की तरह इन्हें भी देव और ग्रह दोनों का दर्जा प्राप्त है। शनि को बहुत ही क्रूर माना जाता है लेकिन ये मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं और संतुलन स्थापित करते हैं। ये एक राशि से दूसरी राशि में बहुत ही धीमी गति से भ्रमण करते हैं इसलिए इन्हें शनैश्चर भी कहा जाता है। शनि की वक्र दृष्टि अनिष्टकारी मानी जाती है। इनकी अशुभ दृष्टि के कारण व्यक्ति को जीवन में धन और व्यापार संबंधित समस्याओं के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें शनिवार के दिन करने से आपके बिगड़े हुए कार्य भी बनने लगते हैं और सफलता प्राप्त होती हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

Take these measures on Saturday to get success in work
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनिदेव की पूजा सूर्योंदय से पहले या फिर सूर्यास्त के बाद ही करनी चाहिए। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करे लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद किसी पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और ''ऊं शं शनैश्चराय नम:'' मंत्र का जाप करें। जाप पूर्ण होने पर पीपल की सात परिक्रमा करें। इसके बाद पीपल के प्रणाम करके घर आ जाएं। हो सके तो एक ही समय भोजन करें। इससे शनिदेव की कृपा होती है और आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं।

Take these measures on Saturday to get success in work
shani dev

यदि शनिदोष के कारण आपके कार्यों में अड़चने आ रही हो तो नियमित रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। शनिदेव भगवान शिव अपना गुरू मानते हैं इसलिए उनकी पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं साथ ही हनुमान जी की आराधना करने वालों पर भी शनिदेव अपनी अशुभ दृष्टि नहीं डालते हैं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures on Saturday to get success in work
shani dev
ये कार्य करने से दूर होगी आपकी हर परेशानी
  • इस समय गर्मी बहुत बढ़ गई है पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
  • सफाई कर्मियों और निर्धनों का सहायता करें, उनके साथ सदैव सम्मान पूर्वक व्यवहार करें।
  • हो सके तो रास्ते में राहगीरों के लिए पानी का इंतजाम करें और छाता दान करें।

शनिदेव न्याय के देवता हैं। वे अच्छे कार्य करने से बहुत प्रसन्न होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed