फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष उपाय: ग्रह दोष से मुक्ति और सुख-समृद्धि पाने के लिए वार के अनुसार करें उपाय

Wed, 18 Nov 2020 12:19 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 18 Nov 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Take measures according to days to get rid of planetary defects and get prosperity
ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से संबंध होता है।

कई बार जीवन में अचानक से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं से संबंध होता है। इसलिए कई बार ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने पर भी हमारे जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। हर ग्रह के लिए एक दिन निर्धारित किया गया है। इसलिए ज्योतिष में ग्रहो को शांत करने के लिए सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय बताए गए हैं। जिनको करने आप ग्रहों को मजबूत बना सकते हैं। लेकिन इससे पहले आपको इस बात के बारे में जानकारी होना आवश्यक है कि आपका कौन सा ग्रह आपको परेशानी दे रहा है। तो चलिए जानते हैं ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाने के उपाय...

Take measures according to days to get rid of planetary defects and get prosperity
चंद्रमा - फोटो : पिक्साबे

सोमवार का दिन चंद्र ग्रह को समर्पित किया जाता है। चंद्रमा को मन और मस्तिष्क का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्रदोष के प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन खीर बनाकर दूसरों को खिलानी चाहिए, लेकिन वह खीर स्वयं न खाएं। इससे आपके ऊपर से चंद्र के अशुभ प्रभाव मुक्ति मिलती है। 

Take measures according to days to get rid of planetary defects and get prosperity
planet - फोटो : planet
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का माना गया है। मंगल को सही करने के लिए हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इस दिन लाल रंग की चीजों और मसूर की दाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Take measures according to days to get rid of planetary defects and get prosperity
बुध ग्रह

बुध ग्रह को बुद्धि और वाकपटुता का कारक माना गया है। बुध के कमजोर होने से शिक्षा संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। बुध को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन हरी रंग की चीजों का प्रयोग बढ़ा देना चाहिए। साबुत मूंग का दान करना चाहिए। लेकिन बुधवार के दिन मूंग का सेवन न करें क्योंकि जो चीज हम दान करते हैं उसका सेवन करना वर्जित माना जाता है। 

विज्ञापन
Take measures according to days to get rid of planetary defects and get prosperity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का माना गया है। बृहस्पति को सफलता और समृद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन पीले रंग का उपयोग करने से बहुत लाभ होता है। गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। बृहस्पति की कमजोर स्थिति  को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को पीले रंग के वस्त्र दान करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed