मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह से संबंध होने के कारण मंगलवार उग्र दिन माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने का दिन होता है। ज्योतिष में खराब मंगल ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए भी मंगलवार के दिन के उपाय बताए जाते हैं। मंगलवार हनुमान जी का दिन इस दिन के कुछ नियम होते हैं। अगर आप इन नियमों की अनेदखी करते हैं या फिर जाने-अनजाने कोई भूल करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जानते हैं कि मंगलवार के दिन क्या करना रहता है शुभ और क्या करने से हो सकता है नुकसान....
{"_id":"5fb2512cca9684629073a9e6","slug":"astrology-tips-in-hindi-know-what-to-do-on-tuesday-and-what-not-to-do-on-this-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए मंगलवार के दिन क्या करना रहता है सही और क्या करने से हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जानिए मंगलवार के दिन क्या करना रहता है सही और क्या करने से हो सकता है नुकसान
Tue, 17 Nov 2020 07:27 AM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 17 Nov 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार का दिन होता है हनुमान जी को प्रिय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार के स्वामी मंगल ग्रह हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को क्या करना शुभ रहता है
- मंगलवार का दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ रहता है। इसलिए इस दिन व्रत करना चाहिए। हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। इससे आपको हर तरह के भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
- हनुमान जी बल और शक्ति के देवता हैं इसलिए किसी भी शौर्य के कार्य जैसे शस्त्र अभ्यास आदि के लिए मंगलवार का दिन उचित माना जाता है।
- मंगलवार को दक्षिण, पूर्व, आग्नेय दिशा में यात्रा करना सही रहता है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
- मंगलवार का दिन किसी का कर्ज निकालने के लिए उत्तम माना गया है। माना जाता है कि इस दिन ऋण चुकाने से जल्दी ही ऋण से मुक्ति मिलती है।
- मंगलवार का दिन अग्नि, बिजली और धातु की चीजों का क्रय-विक्रय करने के लिए सही माना गया है।
- ज्योतिष के अनुसार अगर मंगल अशुभ परिणाम दे रहा है तो उसे शांत करने के लिए मंगल का दिन सही माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार का दिन ब्रह्मचार्य का पालन करने का दिन माना गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार के न करें ये कार्य
- मंगलवार का दिन ब्रह्मचार्य का पालन करने का दिन माना गया है। इसलिए इस दिन पति-पत्नी को पूर्णता ब्रह्मचार्य का पालन करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन भूलकर भी मांस मंदिर और किसी भी प्रकार से तामसिक एवं नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- मंगलवार को नमक और घी खाने से परहेज करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन किसी को उधार में पैसे नहीं देने चाहिए।
- मंगलवार को पश्चिम, वायव्य और उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।